Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

चंडीगढ़

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

14 जून, 2026 01:57 PM

चंडीगढ़ : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में पिछले 10 से 15 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे आउटसोर्स ग्रुप-सी एवं डी कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल "जीएमसीएच कांट्रैक्टर वर्कर्स यूनियन" के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, दिनेश सिंह रावत तथा समाजसेवी एवं पूर्व प्रेस सचिव विक्रम सिंह के नेतृत्व में पहुंचा। दो प्रमुख मांगें रखीं प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए अपनी दो मुख्य मांगें रखीं। पहली मांग के तहत कर्मचारियों ने कहा कि 10-15 वर्षों से संतोषजनक सेवा दे रहे पैरामेडिकल स्टाफ, एमएलटी, डीईओ, वार्ड अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी सहित सभी आउटसोर्स कर्मियों को सुरक्षित नीति के तहत सीधे प्रशासन के अधीन नियमित किया जाए। उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा में इस दिशा में नीतियां बन रही हैं, लेकिन चंडीगढ़ में अब तक ऐसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई है।

दूसरी मांग "समान काम-समान वेतन" को लेकर रखी गई। कर्मचारियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश (सीडब्ल्यूपी-13015-2021 व सीडब्ल्यूपी-13017-2021, दिनांक 19 जनवरी 2026) तथा अनुबंध श्रम अधिनियम, 1970 के नियम 25(2)(v)(a) के तहत वरिष्ठता के आधार पर समान वेतन लागू करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि लीगल रिमेंबरेंसर विभाग पहले ही बोनस के लिए वार्ड अटेंडेंट को जीएमसीएच कर्मचारी मान चुका है, जिससे उनका प्रशासन से सीधा संबंध साबित होता है। साथ ही सेवा प्रदाताओं को 3.85 प्रतिशत कमीशन दिए जाने से सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

सांसद ने दिया आश्वासन
सांसद मनीष तिवारी ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के समक्ष उठाएंगे और जरूरत पड़ने पर संसद में भी आवाज बुलंद करेंगे, ताकि कर्मचारियों को जल्द न्याय मिल सके।

इस मौके पर यूनियन के पूर्व प्रेस सचिव विक्रम सिंह ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि पिछले डेढ़ दशक से कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सांसद द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिलने से कर्मचारियों में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि "समान काम-समान वेतन" और नियमितीकरण की मांग जल्द पूरी होगी।
यूनियन ने सांसद से अनुरोध किया कि चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देशित कर अनुबंध श्रम अधिनियम और हाईकोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आउटसोर्स व्यवस्था के तहत हो रहे शोषण को समाप्त किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

उपराष्ट्रपति का PU दौरा कल; रूट डायवर्शन को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन