Sunday, August 16, 2026
BREAKING
‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’ स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

हरियाणा

बड़ी राहत; कटऑफ से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, CET-2 में बैठने की मिली मंजूरी

14 जून, 2026 09:17 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कई अभ्यर्थियों को बड़ी अंतरिम राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने चयन प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ताओं को सीईटी-2 परीक्षा में अस्थायी तौर पर शामिल होने की अनुमति दे दी है।

याचिकाकर्ता आरजू व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा महिला कांस्टेबल (GD) भर्ती के लिए जारी शार्ट लिस्टिंग सूची को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं के वकील मजलीश खान कोर्ट में दलील दी कि पीएमटी के लिए उम्मीदवारों के चयन का तरीका मनमाना, अवैध और कानून के स्थापित सिद्धांतों के विपरीत है।

याचिका में मांग की गई कि आयोग द्वारा जारी विवादित सूची को रद्द कर पात्र अभ्यर्थियों की नई सूची तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। याचिकाकर्ताओं के वकील ने अदालत को बताया कि इसी प्रकार का एक अन्य मामला भी हाईकोर्ट में लंबित है, जिसमें समान कानूनी प्रश्न उठाए गए हैं।

सेलेक्शन कमीशन को नोटिस जारी
सुनवाई के दौरान आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित एक अन्य मामले का भी हवाला दिया। हालांकि जस्टिस संदीप मौदगिल ने उपलब्ध रिकार्ड और सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले का उल्लेख करते हुए पाया कि प्रथम दृष्टया याचिकाकर्ताओं का मामला विचारणीय है। अदालत ने विशेष रूप से इस तथ्य पर ध्यान दिया कि दोनों याचिकाकर्ताओं ने सामान्य वर्ग की निर्धारित कट आफ से अधिक अंक हासिल किए हैं।

इन परिस्थितियों में हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए याचिकाकर्ताओं को सीईटी-2 परीक्षा में प्रोविजनल आधार पर भाग लेने की अनुमति दे दी। साथ ही राज्य सरकार और हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम राहत केवल मामले के अंतिम निर्णय तक सीमित रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट