Sunday, August 16, 2026
BREAKING
वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी ‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’ स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

चंडीगढ़

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

16 अगस्त, 2026 04:47 PM

चंडीगढ़/मोहाली: भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी ताकत मिली, जब मोहाली के मुल्लांपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहित जंड की प्रेरणा से बड़ी संख्या में युवा पार्टी में शामिल हुए। इन युवाओं को भाजपा के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी में शामिल कराया। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं ने पंजाब के सुनहरे और बेहतर भविष्य के लिए बीजेपी में शामिल होने का सही रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश या राज्य की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। पंजाब के युवाओं जैसा जोश और मेहनत कहीं और नहीं है, लेकिन वर्तमान समय में इस जोश को सही दिशा देने की सख्त जरूरत है।

प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखे निशाने साधते हुए कहा कि 'आप' ने तीन महीने में नशा खत्म करने का दावा किया था, लेकिन आज हालात सबके सामने हैं। बेरोजगारी और नशे ने हमारी जवानी की कमर तोड़कर रख दी है और हर युवा अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता में है। यदि पंजाब को नशे के इस दलदल से बचाना है, तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही एकमात्र समाधान है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वर्तमान सरकार के पास न तो सरकारी नौकरियों की कोई नीति है और न ही प्राइवेट सेक्टर के लिए। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ विज्ञापनों पर ही लगा हुआ है। राज्य की इंडस्ट्री पंजाब छोड़कर जा रही है, जबकि रोजगार उद्योगों से ही संभव है। उन्होंने पड़ोसी राज्य हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि अकेला गुरुग्राम ही पूरी सरकार चला रहा है और लाखों युवाओं को रोजगार दे रहा है।

ढिल्लों ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, गैंगस्टरवाद और कृषि में एम.एस.पी. जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार के 'शिक्षा क्रांति' और 'स्वास्थ्य क्रांति' के दावे पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। स्कूलों-कॉलेजों में 31 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं और 2400 प्रोफेसरों की कमी है। इसी तरह 16 मेडिकल कॉलेज बनाने के वादे अधूरे हैं। राज्य पर कर्ज 2 लाख 82 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर साढ़े चार लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब को इस संकट से सिर्फ भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार ही निकाल सकती है। आने वाले विधानसभा चुनावों में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। भाजपा का लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि एक मजबूत, समृद्ध, नशा-मुक्त और रोजगारयुक्त पंजाब का निर्माण करना है।

शामिल हुए सभी युवाओं को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हर एक की मेहनत और क्षमता का पूरा मान-सम्मान करेगी। उन्होंने युवाओं को आगे आकर जिम्मेदारी संभालने और पंजाब की राजनीति में अपनी मजबूत भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल, सीनियर नेता फतेहजंग सिंह बाजवा, जिला अध्यक्ष मोहाली संजीव वशिष्ठ, एन.के. वर्मा और अन्य बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

मीणा ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने वॉकथान, पौधारोपण और रक्तदान शिविर के साथ धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस।

मीणा ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने वॉकथान, पौधारोपण और रक्तदान शिविर के साथ धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस।

निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर के माध्यम से भाईचारे व मिलवर्तन का दिया संदेश 308 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर के माध्यम से भाईचारे व मिलवर्तन का दिया संदेश 308 निरंकारी श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

युवा आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा के संदेश के साथ संपन्न

युवा आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा के संदेश के साथ संपन्न

रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51 नई नियुक्तियों से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को और बेहतर सेवाएं मिलेंगी : मोहिंदर भगत

रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51 नई नियुक्तियों से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को और बेहतर सेवाएं मिलेंगी : मोहिंदर भगत

पंजाबी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स को नई दिशा दे रहे संदेह पाल सिंह

पंजाबी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स को नई दिशा दे रहे संदेह पाल सिंह