Thursday, September 03, 2026
BREAKING
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें; अधिकारियों को उचित मांगों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए गैंगस्टरां ते वार का 226वां दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 570 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश; 8 पिस्तौलों समेत दो गिरफ्तार बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई: 5 बाल विवाह समय रहते रोककर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया — डॉ. बलजीत कौर पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा 7 सितंबर को करवाये जायेंगे पीडीएस सुधारों और पोषण पर दो सेमिनार; 8 सितंबर को मैग्सीपा में होगा पुरस्कार समारोह नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच 'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

चंडीगढ़

सीबीआई ने रिश्वत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई को किया गिरफ्तार

07 जून, 2026 08:34 PM

चंडीगढ़ : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने चंडीगढ़ पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन, चंडीगढ़ से रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हितेश कुमार के तौर पर हुई है। आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) पर तैनात था। सीबीआई ने 6 जून को इस आरोपी के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता से उसकी गाड़ी छोड़ने और जांच के तहत एक सड़क दुर्घटना के मामले में उसके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज न करने के लिए 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद, आरोपी शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए की रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया।

सीबीआई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए की गैर-कानूनी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपी के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। आरोपी को चंडीगढ़ में सक्षम कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। जांच जारी है।

दूसरी ओर, सीबीआई ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर और एक दलाल को एक लोन लाभार्थी से 25,000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने एक बयान में कहा कि गौरव वर्मा, ब्रांच मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा, नोनारी बुजुर्ग ब्रांच, जिला-कानपुर देहात, और राघवेंद्र, बैंक मित्र, को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
बयान में कहा गया कि सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी दलाल को शिकायतकर्ता से आरोपी ब्रांच मैनेजर की ओर से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद, दोनों आरोपियों को लखनऊ में एक विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया।
सीबीआई ने 3 जून को यह केस एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2023 में सोलर आटा मिल लगाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, नोनारी बुजुर्ग ब्रांच से प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम के तहत 10 लाख रुपए का लोन लिया था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

मीणा ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने वॉकथान, पौधारोपण और रक्तदान शिविर के साथ धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस।

मीणा ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने वॉकथान, पौधारोपण और रक्तदान शिविर के साथ धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस।