Sunday, August 16, 2026
BREAKING
जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला? वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

हरियाणा

फरीदाबाद में 3 हजार से ज्यादा मकान होंगे ध्वस्त, हजारों परिवारों की उड़ी नींद...जानें क्या है बड़ी वजह

14 जून, 2026 08:46 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में शहर में नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) इंफोर्समेंट की नई कार्रवाई ने हजारों परिवारों की नींद उड़ा दी है। विभाग तीन हजार से भी ज्यादा मकानों पर कार्रवाही करने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने 10 से अधिक कॉलोनियों में घरों और दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर लोगों को अवैध निर्माण स्वयं हटाने और परिसर खाली करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के द्वारा नोटिस में एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिसमें मकानों ,दुकानों के जरूरी कागजात विभाग में जमा करने के लिए बोला गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाही को अंजाम दिया जायेगा।

जानें कहां-कहां लगे है नोटिस
डीटीपी विभाग के द्वारा में जीवन नगर पार्ट-2, गौंछी, दीपावली एन्क्लेव, पंचशील एन्क्लेव, गोठड़ा मोहब्बताबाद, मांगर सहित कई कॉलोनियों में नोटिस लगाए गए है। नोटिस के पीछे की वजह कहीं पर बिना लाइसेंस के जमीन में काटी गई कॉलोनियों में की जमीन है तो कहीं पर बिना नक्शा के घर, दुकाने बनाई गई है। डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि दुर्गा बिल्डर एक लाइसेंस प्राप्त कॉलोनी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सरकार की ओर से दुर्गा बिल्डर की भूमि पर विकसित दीपावली एन्क्लेव और पंचशील एन्क्लेव समेत अन्य क्षेत्रों में बने तीन हजार से अधिक मकानों को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। इसमें चेतावनी दी गई है कि इन इलाकों में किसी भी समय ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। यहां पर बिना नक्शा के मंजूरी के मकान बनाए गए है।

जीवन नगर में 5 एकड़ में बसी कॉलोनी
डीटीपी ने बताया कि जीवन नगर में 5 एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई थी। जिस प्रापर्टी डीलर के द्वारा इसको बनाया गया उसके पास किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नही थी। लोगों ने भले ही यहां पर रजिस्ट्री करा ली हो लेकिन इससे उनको केवल मालिकाना हक मिलता है । वह जमीन पर मकान, दुकान या फिर किसी अन्या प्रकार का निर्माण नहीं कर सकते हैं।

नोटिस मिलने के बाद परिवारों में दहशत का माहौल
नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। लोग अपने जीवनभर की कमाई से बनाए गए आशियानों को लेकर चिंता में डूबे हुए हैं। स्थानीय निवासी लाला राम, महिला लक्की सहित दूसरे लोगों ने बताया कि वह लोग खाना तक नही खा पा रहे है। उन्होंने अपने पूरे पैसे लगाकर यंहा मकान खरीदे है। करीब 10 साल से भी ज्यादा का समय उनको रहते हुए यंहा पर हो गया है। अब ऐसे में उनको बताया जा रहा है कि वो गलत जगह पर आकर बसे है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट