Thursday, September 03, 2026
BREAKING
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें; अधिकारियों को उचित मांगों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए गैंगस्टरां ते वार का 226वां दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 570 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश; 8 पिस्तौलों समेत दो गिरफ्तार बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई: 5 बाल विवाह समय रहते रोककर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया — डॉ. बलजीत कौर पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा 7 सितंबर को करवाये जायेंगे पीडीएस सुधारों और पोषण पर दो सेमिनार; 8 सितंबर को मैग्सीपा में होगा पुरस्कार समारोह नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच 'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कै​शियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां

14 जून, 2026 11:08 AM

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 जैसे सुरक्षित और व्यस्त इलाके में हुई इस खुलेआम फायरिंग से पूरी मार्केट और आसपास के लोगों में भारी दहशत फैल गई है। इसी सेक्टर के सामने पीजीआई है, जहां रोजाना हजारों लोग इलाज के लिए आते हैं। चंडीगढ़ में केमिस्ट शॉप में कैशियर को गोलियां से भूना, एक सेकंड में मारी 13 गोलियां चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-11 की मार्केट में एक नामी मेडिकल स्टोर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने दुकान के काउंटर पर बैठे कैशियर को गोलियों से भून दिया। उसे एक सेकंड में 13 गोलियां मारी गईं। हमले में कैशियर जानकी राम की मौत हो गई है। वह मूलरूप से हिमाचल के रोहडू के रहने वाले थे और मृतक जानकी राम की पत्नी ने हिमाचल में सरपंच का चुनाव जीता था। पुलिस रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गोल्डी बराड और गोल्डी ढिल्लों की ओर से लिए जाने की बात कही गई है।

फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए कुल तीन बदमाश एक एक्टिवा पर सवार होकर सेक्टर-11 की मार्केट पहुंचे थे। तीन में से दो हथियारबंद बदमाश कुमार केमिस्ट स्टोर के अंदर घुसे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाए थे। एक बदमाश बाहर एक्टिवा पर ही मौजूद था। फुटेज में नकाबपोश प्वाइंट ब्लैंक पिस्टल से गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दवाई की दुकान में काउंटर पर बैठे व्यक्ति के ऊपर ऑटोमेटिक गन से 1 सेकंड में 13 गोलियां चलाई गईं। इसके बाद दुकान के अंदर अफरातफरी मच गई। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खास ये है कि जहां ये घटना हुई, उसके सामने मुख्य सड़क पर ही पुलिस का नाका लगा था। बदमाश आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

खुलेआम फायरिंग से लोगों में दहशत
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 जैसे सुरक्षित और व्यस्त इलाके में हुई इस खुलेआम फायरिंग से पूरी मार्केट और आसपास के लोगों में भारी दहशत फैल गई है। इसी सेक्टर के सामने पीजीआई है, जहां रोजाना हजारों लोग इलाज के लिए आते हैं। लोग घटना से सहमे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों की पहचान के लिए मेडिकल स्टोर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की टीम छानबीन और जांच में जुट गई हैं। सूत्रों का कहना है कि मृतक का हिमाचल प्रदेश में किसी विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था और उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। हालांकि पुलिस को इस वारदात में गैंगस्टर कनेक्शन की संभावना है। वारदात के बाद वायरल हुई पोस्ट की चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

मीणा ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने वॉकथान, पौधारोपण और रक्तदान शिविर के साथ धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस।

मीणा ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने वॉकथान, पौधारोपण और रक्तदान शिविर के साथ धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस।