Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

जापान पहुंचे पीएम मोदी, कहा- ‘मौजूदा साझेदारियों को और गहरा करने का अवसर’

29 अगस्त, 2025 01:49 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करना है। बताना चाहेंगे साल 2014 के बाद पीएम मोदी की यह 8वीं जापान यात्रा है। इस दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करने और नए सहयोग के अवसर तलाशने का मौका देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “टोक्यो पहुंच गया हूं। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को मजबूत कर रहे हैं, ऐसे में मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।”

उत्साहपूर्ण स्वागत, सांस्कृतिक जुड़ाव 

प्रधानमंत्री मोदी के टोक्यो आगमन पर भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची, जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।भारतीय प्रवासियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण जयकारों के साथ पीएम मोदी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया, जो दोनों देशों के बीच गहरे जन संबंधों का प्रतीक है।

शिखर सम्मेलन में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा 

ज्ञात हो, 29-30 अगस्त के दौरे के दौरान, पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल प्रौद्योगिकी, जलवायु कार्रवाई और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे। हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक शांति से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

जापानी उद्योगपतियों से मुलाकात, आर्थिक सहयोग पर ज़ोर 

प्रधानमंत्री मोदी की यह जापान की आठवीं यात्रा है, जो टोक्यो के साथ भारत की साझेदारी के महत्व को दर्शाती है। वे जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से मिलकर आर्थिक सहयोग और उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

अगला पड़ाव: चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन 

जापान में अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद, पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे।

पिछली मुलाकातें 

इससे पहले पीएम मोदी और प्रधानमंत्री इशिबा ने आखिरी बार जून 2025 में कनाडा के कनानसकीस में जी7 शिखर सम्मेलन और 2024 में वियनतियाने में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की थी। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित