Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना का कार्यकाल अंतिम बार बढ़ा

29 अगस्त, 2025 01:49 PM

सुरक्षा परिषद ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) की समय सीमा को उसकी वापसी से पहले अंतिम बार बढ़ा दिया है। मतदान के बाद इस पर फैसला लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 15 सदस्यीय परिषद द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव 2790, यूनिफिल के कार्यकाल को 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाता है, जिसके बाद एक वर्ष के भीतर कर्मचारियों की संख्या में कमी की जाएगी और फिर उनकी वापसी होगी।

50 साल से चली आ रही इस शांति सेना की तैनाती अब धीरे-धीरे समाप्त होगी

प्रस्ताव में यूनिफिल से अनुरोध किया गया है कि 31 दिसंबर, 2026 के बाद इस मिशन को खत्म कर दिया जाए। स्पष्ट है कि मतदान ने यह तय कर दिया कि दक्षिण लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सेना का मिशन साल 2026 के आखिर तक खत्म कर दिया जाएगा। इससे साफ है कि 50 साल से चली आ रही इस शांति सेना की तैनाती अब धीरे-धीरे समाप्त होगी। प्रस्ताव में लेबनानी सरकार से 1995 के सैन्य स्थिति समझौते के सभी प्रावधानों, विशेष रूप से लेबनान में यूनिफिल की आवाजाही की स्वतंत्रता और उसके विशेषाधिकारों से संबंधित प्रावधानों का पूरी तरह से सम्मान करने का आह्वान किया गया है।

इस मिशन की स्थापना 1978 में की गई थी, जिसका ध्येय दक्षिण लेबनान से इजरायली सेना की वापसी पर नजर रखना था

इस मिशन की स्थापना 1978 में की गई थी, जिसका ध्येय दक्षिण लेबनान से इजरायली सेना की वापसी पर नजर रखना था। उस वक्त इजरायल ने लेबनान पर हमला किया था। इसके बाद 2006 में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच एक महीने लंबा युद्ध हुआ। उस समय इस मिशन की जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई थी। इसका काम सिर्फ निगरानी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संघर्ष विराम और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना भी इसमें शामिल हो गया। संकल्प 2790, संकल्प 1701 के पूर्ण कार्यान्वयन की मांग करता है। इसके तहत युद्ध विराम और ब्लू लाइन ( साल 2000 में यूएन की ओर से लेबनान और इजरायल के बीच स्थापित एक सीमा रेखा) के पूर्ण सम्मान की बात करता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित