Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

राष्ट्रीय

'जब 26/11 हमले हो रहे थे तब मैं मुंबई में मौजूद था', मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने पाक खुफिया एजेंसी के खोले कई राज

07 जुलाई, 2025 07:29 PM

26/11 मुंबई आतंकी हमले में शामिल रहे तहव्वुर हुसैन राणा ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में राणा ने माना है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता था।

ISI और लश्कर-ए-तैयबा से संबंध
राणा ने कबूला कि वह पाकिस्तानी सेना और ISI का एक भरोसेमंद एजेंट था। खाड़ी युद्ध के समय उसे सऊदी अरब भी भेजा गया था। उसने यह भी बताया कि लश्कर-ए-तैयबा सिर्फ एक आतंकी संगठन नहीं है, बल्कि वह एक जासूसी नेटवर्क की तरह भी काम करता है।

डेविड हेडली से पुराना रिश्ता
राणा ने इस बात की पुष्टि की कि वह आतंकी डेविड हेडली का नज़दीकी दोस्त और सहयोगी था। हेडली लश्कर के लिए कई बार पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका था। दोनों ने मिलकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिशें रचीं।

मुंबई में था राणा, रेकी करने की बात मानी
राणा ने बताया कि जब 2008 में मुंबई पर आतंकी हमला हुआ, तब वह खुद मुंबई में मौजूद था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) भी शामिल था। राणा के मुताबिक, यह सब कुछ ISI और लश्कर की साजिश का हिस्सा था।

इमिग्रेशन फर्म की आड़ में आतंकी साजिश
राणा ने मुंबई में अपनी इमिग्रेशन सर्विस फर्म खोली थी, जिसका मकसद दिखाने के लिए कारोबार बताया गया। लेकिन असल में वह इसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए कर रहा था। फर्म से जुड़े लेन-देन को 'बिजनेस खर्च' के रूप में पेश किया गया ताकि शक न हो।

मुंबई पुलिस अब राणा को लेगी हिरासत में
पूछताछ के बाद अब मुंबई पुलिस तहव्वुर राणा को अपनी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि राणा से पूछताछ के जरिए 26/11 हमले से जुड़ी कई और परतें खुल सकती हैं।

26/11 हमला: एक नजर
26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसपैठ की थी। उन्होंने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, होटल ताज, होटल ओबेरॉय और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया। इस आतंकवादी हमले में 166 लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

राणा पर डेविड हेडली, लश्कर-ए-तैयबा, हरकत-उल-जिहादी इस्लामी और पाकिस्तान की एजेंसियों के साथ मिलकर भारत पर हमला करने की साजिश का आरोप है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

नर्मदा अवॉर्ड भुगतान विवाद पर ऐतिहासिक समझौता, चार राज्यों के बीच दशकों पुराना मामला सुलझा : अमित शाह

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास यात्रा यानी 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : प्रधानमंत्री मोदी

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

समुद्री क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ी, कामराजार पोर्ट ने हासिल की नई क्षमता

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन