Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

पंजाब

घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील

10 जुलाई, 2026 08:41 PM

जीरकपुर (अवतार सिंह पबला) : पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण अपील जारी की है।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर शहर, ढकोली क्षेत्र, गांव गाजीपुर और गांव सनौली के निवासियों से विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग मुबारकपुर या डेराबस्सी जाना चाहते हैं, वे किसी भी स्थिति में मुबारकपुर कॉजवे का उपयोग न करें। उन्होंने बताया कि घग्गर नदी का पानी इस समय कॉजवे के किनारे तक पहुंच चुका है और किसी भी समय पुल के ऊपर से बह सकता है, जिससे गंभीर हादसा हो सकता है।

विधायक ने लोगों से अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को अत्यंत आवश्यक कार्य से डेराबस्सी या मुबारकपुर जाना पड़े, तो वह जीरकपुर से पंचकूला मार्ग होकर जाए या फिर अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित मैगडी से भाखरपुर रोड के रास्ते डेराबस्सी पहुंचे।
कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि प्रशासन और वह स्वयं पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की, ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए

7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा

7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा

Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील

11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील