चंडीगढ़ : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 225वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों द्वारा चिह्नित और मैप किए गए 567 स्थानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।
225वें दिन पुलिस टीमों ने 185 व्यक्तियों को एक हथियार सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 67,390 गिरफ्तारियां हुई हैं।
इसके अलावा 236 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई और पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान एक फरार अपराधी को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर
93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते है।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 550वें दिन भी जारी रखा है, जिसके तहत आज 108 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 756 ग्राम हेरोइन, 331 नशीली गोलियां और 3540 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही केवल 550 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 76,909 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 15 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।