Monday, August 31, 2026
BREAKING
महाराजा अग्रसेन का दृष्टिकोण बनेगा लोकतंत्र का आधार : डा. मदन मोहन गोयल हरियाणा में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार के ठोस कदम : अनिल विज विधानसभा में विधायकों से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग, हुड्डा के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि सदन में प्रदेश के विकास पर चर्चा होनी चाहिए, न कि नारेबाजी : नायब सिंह सैनी शुद्धिकरण करने वालों पर कार्रवाई नहीं, आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर मुकदमा, ये कैसा न्याय : सैलजा हरियाणा का लक्ष्य मां और नवजात शिशु की मृत्यु दर को कम करना: नायब सिंह सैनी राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश नाकाम होगी, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई से कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी : राव नरेंद्र सिंह पंजाब भाषा विभाग को बंद करने की साज़िश? निदेशक के आरोपों के बीच उठे बुनियादी सवाल पंजाब: फतेहगढ़ चूड़ियां में शख्स पर बाइक सवार दो हमलावरों ने चलाई गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

पंजाब

गैंगस्टरां ते वार का 223वां दिन: पंजाब पुलिस ने 639 ठिकानों पर की छापेमारी; 422 काबू

31 अगस्त, 2026 08:03 PM
चंडीगढ़ : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 223वें दिन पंजाब पुलिस ने आज गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 639 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते  वार’— पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 223वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 422 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 66,837 हो गई है।

इसके अलावा, 197 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान एक भगोड़े अपराधी को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध ’ को 548वें दिन भी जारी रखते हुए आज 55 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2.4 किलोग्राम हेरोइन, 28 किलोग्राम अफीम, 75 नशीली गोलियां और 15,650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही 548 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 76,756 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज आठ व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब भाषा विभाग को बंद करने की साज़िश? निदेशक के आरोपों के बीच उठे बुनियादी सवाल

पंजाब भाषा विभाग को बंद करने की साज़िश? निदेशक के आरोपों के बीच उठे बुनियादी सवाल

पंजाब: फतेहगढ़ चूड़ियां में शख्स पर बाइक सवार दो हमलावरों ने चलाई गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

पंजाब: फतेहगढ़ चूड़ियां में शख्स पर बाइक सवार दो हमलावरों ने चलाई गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

पंजाब में 2027 से पहले BJP-अकाली दल के पुन; गठबंधन की सुगबुगाहट: 70-47 के सीट फॉर्मूले और CM फेस पर फंसा पेच

पंजाब में 2027 से पहले BJP-अकाली दल के पुन; गठबंधन की सुगबुगाहट: 70-47 के सीट फॉर्मूले और CM फेस पर फंसा पेच

अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बेंगलुरु में श्री श्री रवि शंकर से की मुलाकात

अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बेंगलुरु में श्री श्री रवि शंकर से की मुलाकात

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई: बरिंदर कुमार गोयल

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे; वन्यजीवों के प्रति जागरूकता के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों को मिला भरपूर समर्थन

आठ महीनों में 85,000 से अधिक बच्चे छतबीड़ चिड़ियाघर देखने पहुंचे; वन्यजीवों के प्रति जागरूकता के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों को मिला भरपूर समर्थन

किशोरावस्था में मूड स्विंग या किसी बड़े खतरे का शुरुआती संकेत? पंजाब सरकार की अभिभावकों से नशे की लत लगने से पहले नशीले पदार्थों के सेवन के संकेत पहचानने की अपील

किशोरावस्था में मूड स्विंग या किसी बड़े खतरे का शुरुआती संकेत? पंजाब सरकार की अभिभावकों से नशे की लत लगने से पहले नशीले पदार्थों के सेवन के संकेत पहचानने की अपील

दो वर्षों में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 39,320 ओ.बी.सी. विद्यार्थियों को 15.72 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति सहायता: डॉ. बलजीत कौर

दो वर्षों में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 39,320 ओ.बी.सी. विद्यार्थियों को 15.72 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति सहायता: डॉ. बलजीत कौर

एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति

एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर अहम खबर, सरकार उठा रही बड़ा कदम

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर अहम खबर, सरकार उठा रही बड़ा कदम