Thursday, September 17, 2026
BREAKING
भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना : महीपाल ढांडा भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 17 सितंबर से होगा आगाज 20 साल से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: राव नरेंद्र सिंह भाजपा की छत्रछाया के चलते भूपेंद्र हुड्डा के घोटालों के मामले लंबित पड़े : दुष्यंत चौटाला यूपीआई पर मर्चेंट शुल्क डिजिटल भुगतान को महंगा करने की शुरुआत: कुमारी सैलजा फरीदाबाद : राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, सेक्टर-10 स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में बिगड़ी 14 छात्राओं और 2 टीचरों की तबीयत, CM सुक्खू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल Una में नशे के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, Gen-Z के बीच CM ने दिलाई चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ

पंजाब

गैंगस्टरां ते  वार का 239वां दिन: पंजाब पुलिस ने 570 स्थानों पर छापेमारी कर 303 को किया काबू

16 सितंबर, 2026 08:18 PM
चंडीगढ़ : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 239वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 570 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते  वार’— पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग—की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

239वें दिन पुलिस टीमों ने 3 हथियारों सहित 303 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तारियों की कुल संख्या 71,257 हो गई है।

इसके अलावा, 226 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 13 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान “ युद्ध नशों विरूद्ध ” को 564वें दिन भी जारी रखते हुए आज 63 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 27.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम भुक्की, 81 नशीली गोलियां और 8,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही, केवल 564 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,922 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 8 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

भगवंत मान की पत्नी की मानहानि शिकायत पर चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

गुलजार सिंह के परिवार से मिले तरुण चुग, परिजनों के साथ दुख साझा कर न्याय का भरोसा दिया

डिप्टी कमिश्नर ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के दिए निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक योजना तैयार करने के दिए निर्देश

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

एम एल ए रंधावा द्वारा धान की आवक के मद्देनज़र मंडियों में प्रबंधों की समीक्षा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा

श्रद्धालुओं की आस्था को सुविधा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल यात्रा’: विधायक रंधावा

पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल 27 नवंबर को

पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल 27 नवंबर को

नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : डॉ. बलजीत कौर

नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर से 27 किलोग्राम हेरोइन और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद; चार काबू

अमृतसर से 27 किलोग्राम हेरोइन और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद; चार काबू

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 12 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 12 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को एन.एच.एम. कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को एन.एच.एम. कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश