Thursday, July 23, 2026
BREAKING
बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय भ्रमण पर ले जाएगी हरियाणा सरकार : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय राजनीति कर रहे हैं: गौरव गौतम जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला एमपीलैड्स निधि दोगुनी करे केंद्र सरकार, महंगाई के कारण विकास कार्य प्रभावित : दीपेंद्र हुड्डा प्लॉट ट्रांसफर के नाम पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारी समितियां कार्यालय का इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार संसद का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, छात्रों के मुद्दों पर जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार : कुमारी सैलजा संसद से सड़क तक विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती सरकार : संजय दत्त दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने को दी जाये सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. असीम कुमार घोष राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक, 18 परिवादों का किया गया समाधान

पंजाब

खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब

23 जुलाई, 2026 07:08 PM

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य खाद्य आयोग (पीएसएफसी) के चेयरमैन श्री बाल मुकंद शर्मा ने मध्य प्रदेश खाद्य आयोग द्वारा भोपाल में आयोजित 2-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'एनएफएसए-2013: प्रगति, चुनौतियाँ और आगे का रास्ता' में आयोग की गतिविधियों और उपलब्धियों को साझा किया।

खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए श्री बाल मुकंद शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा विभागों में बेहतर समन्वय आवश्यक है ताकि सरकार की जन-हितैषी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँच सके।

अध्यक्ष ने बताया कि पीएसएफसी द्वारा अप्रैल 2025 में पोषण सुरक्षा पर एक उच्च स्तरीय वर्कशॉप आयोजित की गई थी। इसमें कृषि, वानिकी और आयुर्वेद सहित विभिन्न क्षेत्रों के 39 विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस वर्कशॉप की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय खाद्य सचिव बी.सी. गुप्ता ने की, जिनके कार्यकाल के दौरान ही एनएफएसए-2013 लागू किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्कूलों और आंगनवाड़ियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पीएसएफसी की सिफारिशों के बाद शिक्षा विभाग ने मई 2025 में स्कूलों को न्यूट्रिशन गार्डन बनाने के निर्देश जारी किए थे। ये गार्डन पीएयू लुधियाना और बागवानी विभाग द्वारा तैयार किए गए डिज़ाइन के अनुसार बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक गार्डन में 21 प्रकार के फलदार पौधों के साथ-साथ जड़ी-बूटियों और सब्जियों के बाग भी होंगे।

इसी प्रकार 1000 वर्ग फुट या उससे अधिक क्षेत्र वाली आंगनवाड़ियों में पोषण वाटिकाएँ स्थापित की जा रही हैं।

मॉडल अभ्यासों को बढ़ावा देने के लिए आयोग के 4 सदस्यों को प्रत्येक को 6 जिले सौंपे गए हैं और उन्हें प्रत्येक जिले में एक स्कूल गोद लेकर मॉडल गार्डन विकसित करने के लिए कहा गया है। आयोग एनआरआई से सीएसआर के माध्यम से स्कूलों में स्टील के वॉशबेसन और डेस्क लगवाने के लिए भी सहयोग माँग रहा है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पीएसएफसी स्कूली बच्चों के लिए दंत और सामान्य स्वास्थ्य देखभाल पर भी ध्यान दे रहा है।

मिड-डे-मील के रसोइयों और सहायकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोगों को पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करने के लिए 'ईट राइट मेले' भी लगाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर बाल मुकंद शर्मा ने नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. रमेश चंद को पंजाब राज्य खाद्य आयोग की पहलों और उपलब्धियों से संबंधित कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश खाद्य आयोग के चेयरमैन प्रो. वी.के. मल्होत्रा भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन

सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी- स्वास्थ्य मंत्री

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश

पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी

पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी

मान सरकार द्वारा डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्रों को अपडेट करने की समय-सीमा में वृद्धि को मंजूरी: हरजोत सिंह बैंस

मान सरकार द्वारा डिजिटाइज़्ड जन्म प्रमाणपत्रों को अपडेट करने की समय-सीमा में वृद्धि को मंजूरी: हरजोत सिंह बैंस

मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए; जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए; जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर

रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की

रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की

फर्जी सीएलयू घोटाले में ईडी का एक्शन, अजय सहगल पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस

फर्जी सीएलयू घोटाले में ईडी का एक्शन, अजय सहगल पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस