Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

क्रिप्टो मार्केट में भूचाल, Bitcoin से लेकर डॉगकॉइन तक सब धड़ाम! निवेशकों को 12 लाख करोड़ का झटका

03 नवंबर, 2025 06:35 PM

पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। बिटकॉइन, इथेरियम, बाइनेंस और डॉगकॉइन जैसी प्रमुख डिजिटल करेंसीज़ में 3% से 6% तक की गिरावट आई। CoinMarketCap के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार दोपहर 2:30 बजे तक ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 3.60% से अधिक गिरकर 3.59 लाख करोड़ डॉलर पर आ गया यानी सिर्फ एक दिन में निवेशकों के करीब 12.43 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।

बिटकॉइन और इथेरियम में बड़ी गिरावट

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन वीकेंड पर 1,11,000 डॉलर तक पहुंची थी लेकिन अब यह 1,07,759 डॉलर पर ट्रेड कर रही है यानी 3% से ज्यादा की गिरावट। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम भी 4% से ज्यादा टूट गई है। वहीं रिपल, सोलाना, बाइनेंस और डॉगकॉइन जैसी ऑल्टकॉइन्स 6% तक लुढ़क चुकी हैं। पिछले हफ्ते इथेरियम में 11.58% और बिटकॉइन में 6.59% की गिरावट दर्ज की गई थी।

गिरावट की वजहें 

मार्केट में गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर अनिश्चितता है। इसके अलावा, बड़े निवेशक (जिन्हें व्हेल्स कहा जाता है) ने पिछले हफ्ते करीब 600 मिलियन डॉलर के बिटकॉइन बेच दिए, जिससे बाजार में दबाव बढ़ गया।

अमेरिकी रोजगार डेटा से बढ़ी चिंता

बाजार पर अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट का भी असर देखा जा रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्से, खासकर हाउसिंग सेक्टर, पहले से ही मंदी की स्थिति में हैं। कमजोर रोजगार डेटा की आशंका ने निवेशकों के बीच डर बढ़ा दिया है, जिससे उन्होंने क्रिप्टो जैसे जोखिम भरे एसेट्स से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश साधनों की ओर रुख कर लिया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान