Monday, October 05, 2026
BREAKING
• New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज • ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

पंजाब

'कोई Russia न आओ भाई!' Agent के झांसे में फंसे जालंधर के युवक का Video वायरल, झंझोड़ देगा पूरा मामला

06 अगस्त, 2026 07:27 PM

विदेश भेजने के सपने दिखाकर युवाओं से ठगी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। वहीं अब जालंधर के एक युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बेहतर रोजगार का सपना लेकर रूस पहुंचे जालंधर के युवक आकाशदीप ने ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने 5 अलग-अलग वीडियो सांझा किए हैं जिसमें उसने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक की जानकारी सांझा की है। इस दौरान आकाशदीप ने युवाओं से कहा कि ''Russia न आओ भाई!''। उसने बताया कि एजेंट के चक्कर में फंसकर कोई भी रूस न आए। यहां उसे और उसके साथ कई युवाओं को जंगल में छोड़ दिया गया है।

आकाशदीप ने बताया कि एजेंट पवन कुमार ने उसका रूस का वीजा लगवाया था। इसके बाद 15 जून को वह दिल्ली से मॉस्को गया था और एजेंट ने उसे कहा था कि मॉस्को में उसे फल तोड़ने का काम करना होगा। युवक का आरोप है कि मॉस्को पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उसे एजेंट का एक व्यक्ति लेने आया और यहां से उसे व भारत के अन्य राज्यों के लड़कों को शहर से दूर जंगल में बेहद खराब हालत वाले ठिकाने पर छोड़ दिया गया। उसने बताया कि वहां हरियाणा और राजस्थान के कुछ अन्य युवक भी मौजूद हैं और सभी को बेहद तंग जगह में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उसने बताया कि कोई भी व्यक्ति एजेंट पर भरोसा करके रूस न आए क्योंकि यहां उन्हें झांसा देकर रूसी सेना में भर्ती करवाया जा रहा है। वह और उसके साथ मौजूद लोग जंगल में भटक रहे हैं। युवक का कहना है कि वह यहां आकर फंस गया है और उसकी मां अस्पताल में भर्ती है। उसने युवओं से अपील की है कि कोई भी यहां न आए क्योंकि यहां युवाओं को जबरन सेना में भर्ती किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा "वॉक फॉर नशा मुक्त युवा" में शामिल हुए

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार