Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे

08 जुलाई, 2026 07:28 PM

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल के मंदिर दौरे और धार्मिक मुद्दों पर दिए जा रहे बयानों को लेकर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी चुनावी समय में धार्मिक भावनाओं का सहारा ले रही है। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल पंजाब आकर मंदिर और आस्था की बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि जब अयोध्या में श्री राम मंदिर का ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ था, तब वह कहां थे। उन्होंने कहा कि उस समय पूरा देश श्रद्धा और आस्था के साथ इस ऐतिहासिक अवसर में शामिल हुआ था, लेकिन केजरीवाल की भूमिका पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता धर्म के मुद्दों को केवल राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ढिल्लों ने कहा कि अगर आस्था वास्तविक है तो उसका प्रदर्शन केवल चुनावों के समय नहीं होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या मंदिर जाना और धार्मिक बातें करना सिर्फ वोट हासिल करने की रणनीति है।

भाजपा नेता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको रामायण की बुनियादी समझ नहीं, जिसने रावण के बारे में गलत बयान देकर अपना जुलूस निकलवाया, आज वह पंजाबियों को धर्म का पाठ पढ़ा रहा है?
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सनातन धर्म के कथित अपमान को लेकर सवाल उठाए, तो जवाब देने के बजाय केजरीवाल पूछ रहे हैं, "आप कौन?" ढिल्लों ने इसे अहंकार बताते हुए कहा, "इनको धर्म के बारे में पता ही नहीं।"

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के लिए क्या काम किए, इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राजनीतिक नुकसान के बाद अब पंजाब में चुनावों को देखते हुए धार्मिक मुद्दों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
ढिल्लों ने कहा कि पंजाब गुरु-पीरों की धरती है और यहां के लोग समझदार हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भाईचारा और सामाजिक सद्भाव हमेशा कायम रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं?

सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं?

'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग

'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब

पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

Punjab के कर्मचारियों को DA और एरियर कब मिलेगा? हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए दी नई तारीख

Punjab के कर्मचारियों को DA और एरियर कब मिलेगा? हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए दी नई तारीख

फिल्म सतलुज को लेकर अकाली दल का बड़ा फैसला, पंजाब के हर गांव और हर कोने में...

फिल्म सतलुज को लेकर अकाली दल का बड़ा फैसला, पंजाब के हर गांव और हर कोने में...

चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज

चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report

गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ

पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ