Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख

05 अक्टूबर, 2026 07:50 PM

शहीद भगत सिंह नगर (मनोरंजन कालिया) : नई अनाज मंडी नवांशहर में आज धान की सरकारी खरीद का विधिवत उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख तथा आम आदमी पार्टी नवांशहर के हलका इंचार्ज रोबी कंग की ओर से की गई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने गांव चहल खुर्द निवासी किसान  सरबजीत सिंह की धान की ढेरी की खरीद करवाकर सरकारी खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से धान की खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों तथा खरीद एजेंसियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से चलाया जाए तथा किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए। ए-ग्रेड धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,461 रुपए प्रति क्विंटल के अनुसार खरीद सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में साफ-सुथरा और निर्धारित नमी मानकों के अनुरूप सूखा धान लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए शिकायत निवारण कमेटी स्थापित की गई है। यदि किसी किसान को खरीद प्रक्रिया से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह कमेटी अथवा जिला प्रशासन से संपर्क कर सकता है।

डिप्टी कमिश्नर ने मंडी में साफ-सफाई, पीने के पानी, बिजली, बारदाने, धान की समय पर लिफ्टिंग और भुगतान संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं लगातार सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला मंडी अधिकारी रुपिंदर मिन्हास, जिला कंट्रोलर खाद्य एवं आपूर्ति संयोगिता, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गगन अग्निहोत्री, सचिव हरप्रीत सिंह, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी हरीश कुमार, आढ़ती एसोसिएशन नवांशहर के प्रधान मनिंदर वालिया, खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि, आढ़ती तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष