Sunday, August 23, 2026
BREAKING
‘वन्दे मातरम्’ की गूंज नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: CM नायब सैनी और मंत्री महीपाल ढांडा के अधिकारों का हुआ बंटवारा, जानें किसे मिली क्या पावर CM सुक्खू की वाराणसी में टूर ऑप्रेटर्स से खास अपील, पर्यटकों को दिखाएं हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थल Himachal: भाजपा विधायक दल ने रिज पर कांग्रेस के खिलाफ दिया धरना, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने गाया राष्ट्रगीत "वन भूमि से होकर गुजरने वाली सड़क निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए", हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त आदेश चीनी संकट को लेकर सरकार पर कांग्रेस का निशाना, सुरजेवाला बोले- निर्यातक से आयातक बना भारत गाड़ियों के लिए ईंधन जुटाते-जुटाते गरीब की थाली न छीन ले सरकार : राव नरेंद्र सिंह नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी : नायब सिंह सैनी अंतरराज्यीय मार्गों पर 5 मिनट के काउंटर समय का विरोध, आदेश निरस्त नहीं हुआ तो 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल की चेतावनी सज्जन कुमार पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में घमासान, दीपेंद्र हुड्डा को सीडब्ल्यूसी से हटाने की मांग

पंजाब

कानूनी कार्रवाई झेलने को तैयार रहें आरोपी, रेप रिश्वत कांड पर बोलीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान

23 अगस्त, 2026 07:46 PM

पटियाला : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान पर रेप केस को दबाने के लिए बदले पांच करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। इस मामले में उन्होंने मीडिया के सामने बेबाक से अपनी राय रखी और विरोधियों को फर्जी आरोपों के लिए कानूनी कार्रवाई झेलने की चुनौती भी दी। पटियाला के एक महिला प्रोग्राम में भाग लेने पहुंची डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि ये प्रोग्राम काफी अच्छा रहा है। बहुत दिन बाद महिलाओं के लिए ऐसा प्रोग्राम हुआ, जिसमें सभी मां-बहनें एक साथ इकट्ठा हुई हैं।

रेप रिश्वत कांड को लेकर लग रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि इल्जाम लगाना बहुत आसान है। बेबुनियाद आरोप लगाना बहुत आसान है। वह जो बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं। मैं उनका डट कर सामना करूंगी। मैं ऐसे आरोपों से न पहले घबराई थी और न आज घबरा रही हूं। मैं उनको चुनौती देती हूं, जो भी आरोप लगा रहे हैं, या तो उनके सबूत दें या फिर कानून कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।
आम आदमी पार्टी अपने सारे वादे पूरे कर रही है। आप सरकार ने जो भी वादे किए, वो पूरे किए जा रहे हैं। लोगों को भी फर्क साफ दिखाई दे रहा है। सरकार ने बच्चियों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। यह पहली सरकार है, जिसने महिलाओं के बारे इतना सोचा। सरकार ने हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ किया है।

वहीं, अमृतसर में पंजाब भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर की अगुवाई में एक विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी के पुतले जलाए गए और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एक भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने महिलाओं की इज्जत की कीमत 5 करोड़ रुपए लगाई है। इसका मतलब ये है कि कोई भी महिला की इज्जत आबरू के साथ खेलकर आए और 5 करोड़ रुपए देकर पाक-साफ हो जाए। ये बहुत ही शर्मनाक बात है।
दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के खिलाफ कथित रूप से रेप मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ मांगने के आरोपों पर विपक्ष हमलावर है। विपक्ष ने मामले की सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, आम आदमी पार्टी की महिला विरोधी राजनीतिक पर्दाफाश हुआ। दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार खुला, और तो और, पार्टी ने इसे दबाने की कोशिश भी की।

प्रदीप भंडारी ने लिखा, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उन आरोपों का संज्ञान लिया है, जिनमें कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने रेप के एक मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। ये आरोप पंजाब के पूर्व जज जस्टिस रंजीत सिंह ने लगाए हैं।
आयोग ने अब पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को इस मामले की जांच करने और दो हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान को गुरु-द्रोही बताते हुए इस घटना पर जवाब मांगा। उन्होंने पोस्ट में कहा, रेप पीड़िता उस पुलिस फोर्स से क्या न्याय की उम्मीद कर सकती है जो आपके (भगवंत मान) इशारों पर नाचती है?

मजीठिया ने कहा, भगवंत मान की पत्नी पर 5 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आपके डीजीपी और मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। आरोप है कि आपकी पुलिस पीड़िता के बजाय आरोपी को बचाने में लगी है। आपके कहने पर, आरोपी को कथित तौर पर रेप के दो मामलों में जमानत मिल गई।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह

26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह

पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर

CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां

Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां

24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान

24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान

Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे

Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे

रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन

रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन