Monday, October 05, 2026
BREAKING
• New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज • ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम

पंजाब

कांग्रेस विधायकों ने पंजाब विधानसभा में किया प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

06 अगस्त, 2026 07:31 PM

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में विधानसभा परिसर मे विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने राज्य में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े मामलों में अब तक न्याय नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सत्ता में आने से पहले जिन वादों के आधार पर जनता से समर्थन मांगा था, उन्हें साढ़े चार साल बाद भी पूरा नहीं किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में आज तक किसी भी पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला है। इतने लंबे समय के बाद भी सरकार इन मामलों को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने में विफल रही है। पंजाब के लोगों की सरकार से उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं और यह बेहद दुखद है कि साढ़े चार साल बीतने के बावजूद एक भी मामला निर्णायक स्थिति तक नहीं पहुंच पाया।


बाजवा ने विधानसभा में सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तत्कालीन आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी का प्रमुख चेहरा बनाया था।
उन्होंने दावा किया था कि बरगारी बेअदबी, बेहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड जैसे मामलों में न्याय दिलाने के लिए केवल 24 घंटे पर्याप्त होंगे। आज स्थिति यह है कि न केवल न्याय नहीं मिला, बल्कि इन मामलों से जुड़े कई मुकदमों को पंजाब से बाहर अन्य राज्यों की अदालतों में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज इसी गंभीर मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाएगी।


कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने भी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की जनता से बेअदबी और उससे जुड़े गोलीकांड के मामलों में न्याय दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन कांग्रेस की लगातार मांगों के बावजूद इन मुद्दों पर विधानसभा में कभी गंभीर चर्चा नहीं कराई गई। सरकार को इस विषय पर सदन में विस्तृत चर्चा कर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।


इस बीच कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि गैर-सरकारी कामकाज के दिन वह शिक्षा के केंद्रीकरण के खिलाफ एक प्रस्ताव भी सदन में पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल पंजाब का नहीं, बल्कि पूरे देश के राज्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। केंद्र सरकार शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों का केंद्रीकरण कर रही है और भाजपा हर व्यवस्था का भगवाकरण करने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने सभी दलों के विधायकों से इस प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि राज्यों के अधिकारों और संघीय ढांचे की रक्षा के लिए सर्वसम्मति आवश्यक है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा "वॉक फॉर नशा मुक्त युवा" में शामिल हुए

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार