Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

हिमाचल

कफ सिरप मामला: हिमाचल प्रदेश ने ‘नेक्सा डीएस’ का उत्पादन रोका

05 अक्टूबर, 2025 05:49 PM

शिमला : मध्य प्रदेश में खांसी की दवा पीने से हुई बच्चों की मौतों का मामला सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश औषधि विभाग ने राज्य में ‘एक्वानोवा फार्मा’ कंपनी की खांसी की दवा ‘नेक्सा डीएस कफ सिरप’ का उत्पादन रोक दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने हिमाचल सरकार और राज्य के औषधि नियंत्रक, दोनों को पत्र लिखकर खांसी की दो दवाओं ‘कोल्ड्रिफ’ और ‘नेक्सा डीएस’ की जांच की मांग की थी। गौरतलब है कि ‘कोल्ड्रिफ’ का उत्पादन हिमाचल में नहीं होता, लेकिन ‘नेक्सा डीएस’ का निर्माण ‘एक्वानोवा फार्मा कर रही है। इसके बाद हिमाचल औषधि विभाग ने दवा के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए और उनकी रिपोर्ट आने तक एहतियात के तौर पर इसका उत्पादन रोक दिया।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश, की सरकारों को पत्र लिखकर इनका निर्माण रोकने का आग्रह किया है। ये दवा इन दोनों राज्यों में बनती है। राज्य के औषधि नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि मध्य प्रदेश से सूचना मिलने के बाद, विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर। श्री कपूर ने कहा, “हमने उन कंपनियों की पहचान कर ली है जिन्होंने हिमाचल से मध्य प्रदेश को दवाइयों की आपूर्ति की थी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहयोग से, हमने जोखिम-आधारित निरीक्षण शुरू कर दिया है।”

विदित हो कि मध्य प्रदेश में हुई जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला है कि बीमार बच्चों को दी गई खांसी की दवा में एथिलीन ग्लाइकॉल और डाइएथिलीन ग्लाइकॉल शामिल थे। ये जहरीले रसायन आमतौर पर वाहनों के शीतलक और एंटी-फ्रीज घोल में इस्तेमाल होते हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इनकी थोड़ी सी मात्रा भी गुर्दे और मस्तिष्क को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि किस कंपनी के उत्पाद के कारण ये मौतें हुईं, लेकिन उपभोक्ता सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा