Friday, October 09, 2026
BREAKING
• जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हिमाचल में सरकार स्थिर नहीं, कभी भी हो सकते हैं चुनाव • Hamirpur: बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर निशाना, सरकारी हेलिकॉप्टर के दुरुपयोग का लगाया आरोप • 'वीरभद्र सिंह का अपना रुतबा था, उनके पोस्टर न लगने से कम नहीं होगा कद' : जगत सिंह नेगी • कृषि विभाग ने हाड़ी की फसलों संबंधी जानकारी देने के लिए लगाया जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैम्प • जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान कैम्प लगाया • पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए • ‘हर दिन, एक कदम आगे’: पंजाब के 19,200 सरकारी स्कूलों में आयोजित मेगा पीटीएम में 21 लाख अभिभावकों ने लिया हिस्सा • ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना • पैस्को के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह ने निगम के 48वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मचारियों को दी बधाई

पंजाब

ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना

09 अक्टूबर, 2026 08:21 PM
चंडीगढ़/लुधियाना/खन्ना : पारंपरिक नशा-विरोधी प्रवर्तन व्यवस्था को विद्यार्थी-केंद्रित निवारक मॉडल में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), लुधियाना रेंज, संदीप गोयल ने आज गुलज़ार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, खन्ना में ‘ऑपरेशन कवच’ की शुरुआत की। ‘ऑपरेशन कवच’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), खन्ना, डॉ. दर्पण आहलूवालिया की पहल है।

‘ऑपरेशन कवच’ का उद्देश्य केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय शुरुआती हस्तक्षेप और साथियों के सहयोग पर ध्यान केंद्रित करके युवाओं के लिए एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क तैयार करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि नशीले पदार्थों का प्रसार साथियों के माध्यम से होता है। इसमें नशे का सेवन करने वाला एक व्यक्ति अनजाने में दूसरों को भी इस लत की ओर धकेल सकता है, जो आगे चलकर आपूर्ति श्रृंखला का रूप धारण कर लेती है।

डीआईजी ने कहा, “ऑपरेशन कवच का उद्देश्य इस नेटवर्क के प्रभाव को समाप्त करना है। दोस्तों के समूहों को नशे की दलदल में जाने का रास्ता बनने देने के बजाय, ‘कवच’ उन्हें एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करने में सक्षम बनाएगा। इसके तहत समस्याओं की पहचान शुरुआती चरण में ही कर ली जाएगी और समस्या के गंभीर रूप लेने या अपराध बनने से काफी पहले सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि ‘ऑपरेशन कवच’ तीन परस्पर जुड़े स्तंभों—‘कनेक्ट, डिटेक्ट और प्रोटेक्ट’ (जुड़ना, पहचानना और सुरक्षा प्रदान करना)—पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि ‘कनेक्ट’ के तहत विद्यार्थियों को ‘पीयर ग्रुप’ यानी साथी समूह बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जो आगे चलकर आपसी सहायता नेटवर्क के रूप में विकसित होंगे। इसका मूल सिद्धांत यह है कि किसी भी विद्यार्थी को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उसे किसी कठिन परिस्थिति का अकेले सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इन साथी समूहों को नामित नागरिक एवं पुलिस मेंटर्स (मार्गदर्शकों) से जोड़ा जाएगा। इससे विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच एक विश्वसनीय सहायता तंत्र तैयार होगा।

इसी तरह, ‘डिटेक्ट’ चरण के तहत विद्यार्थियों को ‘कवच क्यूआर कोड’ के माध्यम से एक सुरक्षित माध्यम उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थी इस क्यूआर कोड को स्कैन करके तीन प्रमुख विकल्पों के जरिए गुमनाम रूप से अपनी बात रख सकते हैं:

1. ‘मुझे मदद की जरूरत है’ — जब कोई विद्यार्थी स्वयं किसी समस्या का सामना कर रहा हो, तो वह इस विकल्प के माध्यम से सहायता मांग सकता है।

2. ‘मुझे किसी की चिंता है’ — जब कोई विद्यार्थी अपने दोस्त या साथी विद्यार्थी को लेकर चिंतित हो, तो वह इस विकल्प के जरिए अपनी चिंता साझा कर सकता है।

3. ‘मैं कुछ रिपोर्ट करना चाहता हूं’ — इस विकल्प के माध्यम से संदिग्ध नशा तस्करी, उत्पीड़न, परेशान किए जाने, असुरक्षित माहौल या किसी अन्य चिंता के बारे में जानकारी दी जा सकती है।

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ ‘प्रोटेक्ट’ समय पर सहायता और हस्तक्षेप सुनिश्चित करने से संबंधित है। ‘कवच’ प्रणाली के माध्यम से प्राप्त जानकारी को उचित कार्रवाई के लिए नामित नागरिक एवं पुलिस मेंटर्स के पास भेजा जाएगा।

एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने आगे कहा, “कोई विद्यार्थी पुलिस थाने जाने से हिचकिचा सकता है, लेकिन मदद लेने या किसी मुद्दे की जानकारी गोपनीय रूप से देने के लिए वह आसानी से क्यूआर कोड स्कैन कर सकता है। ‘ऑपरेशन कवच’ का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट है: नशा किसी विद्यार्थी तक पहुंचे, उससे पहले ‘कवच’ को उस विद्यार्थी तक पहुंचाना है।”

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), खन्ना, हरपिंदर कौर गिल; पुलिस अधीक्षक (जांच), खन्ना, राकेश कुमार यादव; कॉलेज प्रबंधन, संकाय सदस्य, विद्यार्थी तथा ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के जिला एवं तीन विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयक भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कृषि विभाग ने हाड़ी की फसलों संबंधी जानकारी देने के लिए लगाया जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैम्प

कृषि विभाग ने हाड़ी की फसलों संबंधी जानकारी देने के लिए लगाया जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैम्प

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान कैम्प लगाया

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान कैम्प लगाया

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

‘हर दिन, एक कदम आगे’: पंजाब के 19,200 सरकारी स्कूलों में आयोजित मेगा पीटीएम में 21 लाख अभिभावकों ने लिया हिस्सा

‘हर दिन, एक कदम आगे’: पंजाब के 19,200 सरकारी स्कूलों में आयोजित मेगा पीटीएम में 21 लाख अभिभावकों ने लिया हिस्सा

पैस्को के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह ने निगम के 48वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मचारियों को दी बधाई

पैस्को के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह ने निगम के 48वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मचारियों को दी बधाई

पंजाब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने पर्यावरण संरक्षण उपायों पर करवाया प्रशिक्षण कार्यक्रम

पंजाब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने पर्यावरण संरक्षण उपायों पर करवाया प्रशिक्षण कार्यक्रम

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों के 71 लाभार्थियों को 1.52 करोड़ रुपये के ऋण एवं सब्सिडी की वित्तीय सहायता प्रदान की: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों के 71 लाभार्थियों को 1.52 करोड़ रुपये के ऋण एवं सब्सिडी की वित्तीय सहायता प्रदान की: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू