Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ और सीआईएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से बंधवाई राखी, ताउम्र रक्षा का दिया वचन एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने वाटर-वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए : नायब सिंह सैनी पंचायत के निर्माण कार्य की राशि जारी करने के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार खाली पदों और ठेका व्यवस्था से आरक्षण के अवसरों पर हो रहा प्रहार : कुमारी सैलजा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल पंजाब: नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार 27 अगस्त Punjab Bandh: हाईवे से स्कूल-कॉलेज तक, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद भीड़भाड़ वाली जगह पर करना था धमाका! IED के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा

पंजाब

एस.सी. विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

25 अगस्त, 2026 06:17 PM

चंडीगढ़ : अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, जो 1 जुलाई, 2026 से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से संचालित है, की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पूरे राज्य में विशेष जागरूकता एवं सहायता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी जानकारी के अभाव, प्रक्रिया संबंधी कठिनाई या तकनीकी समस्या के कारण छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उच्च शिक्षा को प्रत्येक वर्ग तक सुलभ, समान और किफायती बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कठिनाई किसी भी विद्यार्थी के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के सपनों में बाधा न बने। उन्होंने सभी पात्र एस.सी. विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन जमा करवाकर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

नई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मंत्री ने विशेष हेल्पडेस्क ई-मेल pms.nspqueries2026@gmail.com जारी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते समय आने वाली तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्याओं को इस ई-मेल के माध्यम से भेजा जा सकता है, जिनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए पारदर्शी, सुचारू और सुविधाजनक आवेदन प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने सभी जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक अधिकारियों को शहरी, ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेष जागरूकता-सहायता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सहायता प्रदान करें तथा अभियान की निगरानी भी सुनिश्चित करें।

मंत्री ने उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, स्कूल शिक्षा और पशुपालन विभागों के निदेशकों सहित सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिए कि वे विद्यार्थियों को फॉर्म भरने और जमा करवाने में पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों और संस्थानों के सामूहिक प्रयासों से ही योजना का अधिकतम लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सकता है।

पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (सत्र 2026-27) के लिए निम्नलिखित समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है:

योजना का समयबद्ध कार्यक्रम

छात्रवृत्ति पोर्टल के संचालित होने की तिथि: 1 जुलाई, 2026

विद्यार्थियों द्वारा आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर, 2026

दोषपूर्ण आवेदनों में सुधार की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2026

संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2026

DNO/SNO/MNO स्तर पर अंतिम सत्यापन: 15 दिसंबर, 2026

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र एस.सी. विद्यार्थी को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान कर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से कोई भी पात्र विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

पंजाब: नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

27 अगस्त Punjab Bandh: हाईवे से स्कूल-कॉलेज तक, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

27 अगस्त Punjab Bandh: हाईवे से स्कूल-कॉलेज तक, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

भीड़भाड़ वाली जगह पर करना था धमाका! IED के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा

भीड़भाड़ वाली जगह पर करना था धमाका! IED के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों के बारे में बड़ा खुलासा

राखी महासम्मेलन में उमड़ा बहनों का जनसैलाब, BJP नेता अक्षय शर्मा ने 2027 के लिए दिखाई ताकत

राखी महासम्मेलन में उमड़ा बहनों का जनसैलाब, BJP नेता अक्षय शर्मा ने 2027 के लिए दिखाई ताकत

पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने स्टॉक और आपूर्ति पर निरंतर नजर रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने स्टॉक और आपूर्ति पर निरंतर नजर रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी

भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज पंजाब की ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम को दे रही हैं और मजबूती

भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज पंजाब की ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम को दे रही हैं और मजबूती

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं, यह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है : अमर सिंह

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं, यह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है : अमर सिंह

पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, बी.एल. संतोष ने किया ऐलान

पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, बी.एल. संतोष ने किया ऐलान

मोहाली बनेगा आई.टी. हब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मोहाली बनेगा आई.टी. हब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान