Saturday, July 11, 2026
BREAKING
IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

खेल

एक तरफ मैच का जश्न तो दूसरी ओर बवाल... महू में पथराव, Hyderabad में पुलिस का लाठीचार्ज

10 मार्च, 2025 12:18 PM

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी-2025 जीत ली। इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था लेकिन कुछ जगहों पर इस दौरान हिंसा और हंगामा भी देखने को मिला। मध्य प्रदेश (महू): जश्न के दौरान पथराव मध्य प्रदेश के महू (इंदौर के पास) में 9 मार्च की रात भारत की जीत का जश्न मनाने के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। यह घटना जामा मस्जिद के पास हुई जहां जुलूस निकाल रहे लोगों और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। वाहनों में तोड़फोड़ की गई और दो गाड़ियों व दो दुकानों में आग लगा दी गई।

महाराष्ट्र (नागपुर): पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई नागपुर में जीत का जश्न मनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर आ गए। भीड़ अनियंत्रित हो गई।जिसके बाद पुलिस को सड़कों पर उतरकर व्यवस्था संभालनी पड़ी।

हैदराबाद : पुलिस ने लाठीचार्ज किया

हैदराबाद के दिलसुखनगर और करीमनगर में लोग भारत की जीत का जश्न मना रहे थे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लोगों को खदेड़ दिया। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना का वीडियो शेयर किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

उत्तर प्रदेश (सहारनपुर): तिरंगा विवाद के बाद बवाल

सहारनपुर के घंटाघर चौक पर हजारों लोग भारत की जीत का जश्न मना रहे थे। युवाओं के हाथ में तिरंगा झंडा था लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने एक युवक के हाथ से तिरंगा झंडा छीन लिया और उसे डांट दिया। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर ने तिरंगे को उल्टा पकड़कर भीड़ को हटाने की कोशिश की जिससे लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और हंगामा बढ़ गया।

वहीं भीड़ ने सब-इंस्पेक्टर को घेर लिया उनके साथ धक्का-मुक्की हुई जिससे उनकी टोपी भी गिर गई।
हालात बिगड़ते देख सब-इंस्पेक्टर चौकी में घुस गए लेकिन गुस्साए लोगों ने चौकी को चारों ओर से घेर लिया। मामला बिगड़ता देख तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया।

वहीं कहा जा सकता है कि भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल था लेकिन कुछ जगहों पर हंगामे और हिंसा की घटनाएं हो गईं। महू में पथराव हुआ नागपुर में पुलिस को सख्ती करनी पड़ी हैदराबाद में लाठीचार्ज हुआ और सहारनपुर में तिरंगा विवाद के कारण बवाल मच गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने सभी जगहों पर हालात संभालने की कोशिश की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट