Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

उत्तरकाशी त्रासदी: पानी की तेज़ आवाज़ और पत्थरों का शोर, फिर पलभर में सब खत्म, चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर

06 अगस्त, 2025 12:37 PM

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से बहुत बड़े स्तर पर तबाही मची। इस आपदा ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग चीखते-चिल्लाते, भागते और जान बचाते नजर आ रहे हैं।

धराली में तबाही का मंजर
इस प्राकृतिक आपदा के चश्मदीद गवाह धराली और आस-पास के गांवों के लोग बने। मुखबा गांव के निवासी 60 वर्षीय सुभाष चंद्र सेमवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना डरावना मंजर पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने बताया, 'दोपहर का समय था। अचानक पानी के तेज बहाव की आवाज आई। खीर गंगा नदी उफान पर थी और उसके साथ बड़े-बड़े पत्थर तेजी से नीचे आ रहे थे। हम घर से बाहर निकले और धराली बाजार के लोगों को अलर्ट करने के लिए सीटियां बजाईं। लोगों को वहां से भागने को कहा।'

वायरल वीडियो ने दिल दहला दिया
घटना के कुछ वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग होटलों से बाहर निकलकर भागने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग अपने रिश्तेदारों को फोन लगाकर मदद मांगते नजर आए। एक वीडियो में एक व्यक्ति भावुक होकर कहता है – 'सब खत्म हो गया...'।

सेना और रेस्क्यू टीमें मौके पर
धराली गंगोत्री जाने का मुख्य स्टॉपओवर है, जहां कई होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे हैं। जैसे ही तबाही की खबर आई, सेना, NDRF, SDRF और ITBP की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सेना का हर्षिल कैंप घटनास्थल से महज चार किलोमीटर दूर है। सेना की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ मलबा बिखरा हुआ है। SDRF के मुताबिक, करीब 50 जवान राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। NDRF की चार और ITBP की तीन टीमें भी राहत कार्य में लगी हुई हैं।

गंगोत्री हाईवे भी प्रभावित
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगोत्री नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा और पत्थर गिर गए हैं, जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गया है। BRO (सीमा सड़क संगठन) युद्धस्तर पर हाईवे को फिर से खोलने में जुटा है।

हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू संभव नहीं
तेज बारिश के कारण राहत-बचाव में हेलीकॉप्टर की मदद नहीं ली जा पा रही है। वहीं खबर है कि सेना का एक कैंप भी इस हादसे की चपेट में आया है और कुछ जवान लापता हैं।

हर्षिल हेलीपैड डूबा, बाढ़ का खतरा
खीर गंगा में आई बाढ़ के कारण हर्षिल हेलीपैड क्षेत्र में पानी भर गया है। प्रशासन ने उत्तरकाशी के निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

लोगों से अपील
राज्य सरकार और केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे नदियों और पहाड़ी धाराओं से दूर रहें। अब तक कई लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही