Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

"बिहारियों पर राज्य से बाहर हो रहे जुल्म पर अमित शाह चुप क्यों?", प्रशांत किशोर का आरोप- बिहार में कभी रात नहीं गुजारते और...

06 अगस्त, 2025 12:35 PM

जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गृहमंत्री अमित शाह पर राज्य से बाहर बिहारियों पर हो रहे जुल्म पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने प्रस्तावित सीतामढ़ी आगमन के दौरान अमित शाह को जवाब देना होगा कि जब महाराष्ट्र में बिहारियों को पीटा जा रहा था तब वे चुप क्यों थे? 

बिहार में कभी रात नहीं गुजारते हैं...

प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बिहार में कभी रात नहीं गुजारते हैं। बस चुनाव के समय उनका आना जाना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार के होते हुए जब बिहारियों पर जुल्म होता है तो गृहमंत्री चुप्पी क्यों साध लेते हैं? प्रशांत किशोर ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट सूची से गायब 65 लाख मतदाताओं की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग नागरिकों की सूची और पहचानपत्र बनाने के लिए है, उसे नागरिकता तय करने का अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों का नाम ड्राफ्ट सूची में नही है, उन्हें घबड़ाने की जरूरत नही है। उनकी लड़ाई जनसुराज लडे़गा।        

सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही...

जनसुराज के सूत्रधार ने बिहार में डोमिसाइल नीति लागू होने पर कहा कि सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है। बिहार में अभी सिर्फ टी आर ई-4 के लिए डोमिसाइल में बदलाव को सूचित किया गया है। इससे पहले 3 लाख शिक्षकों की बहाली हो गई, जिसमें ज्यादातर बिहार से बाहर के लोगों का फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की लालच में डोमिसाइल नीति बदली और बिहार के बच्चों का हक छीनकर दूसरे राज्य के लोगों को दे दिया। अब बिहार में विधानसभा चुनाव है तो कह रहे हैं कि टी आर ई-4 में डोमिसाइल के लिए बदलाव किया जाएगा। लेकिन यह नहीं बता रहे कि इसमें कितना प्रतिशत बिहार के लोग रहेंगे। यदि डोमिसाइल लागू हो रही है तो बिहार के सौ प्रतिशत बच्चों को नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से कुछ नही करने वाली सरकार अचानक जमीन खिसकती देख कर जाग गयी है और घोषणाओं से अपनी गलतियां छुपा रही है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन