Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

84% युवा चपेट में! ये बिमारी बन रहा है साइलेंट किलर, स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में जताई गहरी चिंता

06 अगस्त, 2025 04:15 PM

भारत की युवा पीढ़ी पर सेहत का खतरा मंडराने लगा है। युवाओं की बड़ी आबादी आज ऐसी बीमारी की गिरफ्त में आ रही है जो चुपचाप शरीर को भीतर से खोखला कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में संसद में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में आईटी सेक्टर में काम कर रहे 84% से ज्यादा युवा फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। यह चिंता सिर्फ हैदराबाद की नहीं बल्कि पूरे देश की चेतावनी है।

 

संसद में क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?
स्वास्थ्य मंत्री ने ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह बताया कि देश के युवा तेजी से फैटी लिवर की चपेट में आ रहे हैं। खासतौर से 25 से 45 साल की उम्र के आईटी प्रोफेशनल्स इस बीमारी का सबसे बड़ा शिकार बनते जा रहे हैं। इसकी वजह है खराब लाइफस्टाइल, लंबे समय तक डेस्क पर बैठकर काम करना, फिजिकल एक्टिविटी का ना होना और अनहेल्दी खानपान।

 

क्या है फैटी लिवर?
फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में चर्बी (फैट) जमा होने लगती है। सामान्य लिवर में थोड़ा बहुत फैट होना स्वाभाविक है लेकिन जब यह मात्रा 5-10% से अधिक हो जाती है तो यह खतरनाक हो सकता है। ये स्थिति आगे चलकर लिवर सिरोसिस, हार्ट अटैक, किडनी फेलियर, गॉलब्लैडर स्टोन और ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों में बदल सकती है।

 

फैटी लिवर का सबसे पहला लक्षण क्या होता है?
इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात ये है कि शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं या नजर ही नहीं आते। लेकिन अगर ध्यान दिया जाए तो कुछ संकेत साफ नजर आने लगते हैं।
सबसे पहला लक्षण होता है - पेट और कमर के आसपास चर्बी का जमना।
अगर पेट लगातार बाहर निकल रहा है, कमर का साइज बढ़ रहा है, गर्दन मोटी हो रही है या गर्दन पर काले धब्बे बन रहे हैं तो यह सिर्फ मोटापा नहीं बल्कि फैटी लिवर की दस्तक हो सकती है।

 

फैटी लिवर के अन्य प्रमुख लक्षण
लगातार भूख में कमी
पीलिया जैसे लक्षण (आंखें और त्वचा पीली होना)
गहरा पीला या भूरा पेशाब आना
पेट या पैरों में सूजन
खाने के बाद जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होना


फैटी लिवर क्यों है इतना खतरनाक?
बहुत से लोग फैटी लिवर को मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि फैटी लिवर सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकता है। जब लिवर में फैट बढ़ता है तो यह धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों तक भी फैलने लगता है। खून में फैट मिलते ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है जिससे दिल की नसों में चर्बी जमा होने लगती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अगर यही फैट दिमाग तक पहुंच जाए तो ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है। वहीं गॉलब्लैडर में फैट जमा होने पर पथरी यानी स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है और किडनी में फैट जमने से उसका सामान्य कार्य भी प्रभावित होने लगता है। कहने का मतलब यह है कि फैटी लिवर एक साइलेंट किलर की तरह पूरे शरीर की सेहत को अंदर से हिला सकता है।


क्यों आईटी सेक्टर के युवा ज्यादा प्रभावित हैं?
ICMR की रिपोर्ट में इस बात पर भी खास तौर पर रोशनी डाली गई है कि आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोग फैटी लिवर की बीमारी से सबसे ज्यादा क्यों प्रभावित हो रहे हैं। इस क्षेत्र में काम करने वाले अधिकांश युवा दिनभर 9-10 घंटे तक लगातार कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर के सामने काम करते हैं, जिससे उनकी शारीरिक गतिविधि लगभग न के बराबर रह जाती है। इसके अलावा फास्ट फूड, जंक फूड और बाहर का तला-भुना खाना उनकी रोजमर्रा की आदत में शामिल हो चुका है। पर्याप्त नींद न लेना, लगातार तनाव में रहना और समय पर भोजन न करना भी उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। इन सभी कारणों का सीधा असर उनके मेटाबोलिज्म पर पड़ता है, जो धीरे-धीरे बिगड़ने लगता है और परिणामस्वरूप लिवर में चर्बी जमा होने लगती है, जिससे फैटी लिवर की समस्या जन्म लेती है।


कैसे बच सकते हैं फैटी लिवर से?
फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए किसी महंगे इलाज या दवाओं की जरूरत नहीं होती, बल्कि कुछ छोटे-छोटे लेकिन जरूरी बदलावों से ही इसे रोका जा सकता है। सबसे पहले रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक या हल्का व्यायाम करने की आदत डालें, जिससे शरीर में फैट जमा न हो। खानपान में सुधार लाना बेहद जरूरी है — घरेलू और संतुलित आहार को प्राथमिकता दें और शुगर, ऑयली फूड व फास्ट फूड से पूरी तरह दूरी बनाएं। शरीर को अंदर से साफ रखने के लिए गुनगुना नींबू पानी, आंवला जूस और ग्रीन टी जैसे डिटॉक्स ड्रिंक्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसके अलावा शराब का सेवन बिल्कुल न करें क्योंकि यह लिवर को सीधा नुकसान पहुंचाता है। साथ ही हर 6 महीने में ब्लड टेस्ट और लिवर फंक्शन टेस्ट कराते रहें ताकि लिवर की स्थिति पर नजर रखी जा सके और किसी भी समस्या का समय रहते इलाज किया जा सके।


फैटी लिवर आज की सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक बन चुका है, खासतौर पर युवाओं के बीच। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा संसद में उठाई गई यह चिंता एक अलार्म बेल है कि अब समय आ गया है जब हम अपनी लाइफस्टाइल पर गंभीरता से ध्यान दें। अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो यह बीमारी आने वाले वर्षों में देश के स्वास्थ्य तंत्र पर बड़ा बोझ बन सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन