नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ही इस साल जून में होने वाली पांच मैचों की भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कप्तानी करेंगे। दरअसल पिछले साल उनकी कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। सिडनी टेस्ट में वह खुद बाहर हो गए थे। इसके बाद से टेस्ट फॉर्मेट में उनके लीडरशिप रोल को लेकर सवाल उठ रहा था। नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद बीसीसीआई ने उनका समर्थन किया है। रोहित ने बतौर कप्तान भारत को नौ महीने के अंदर दो आईसीसी खिताब जिताए।
रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा ही इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा आउट ऑफ फॉर्म दिखे थे। इसके बाद से ही बीसीसीआई ने रोहित का रिप्लेसमेंट तलाशना शुरू कर दिया था। पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने अपनी कप्तानी से टीम को मैच जिताया था, लेकिन लगातार चोटिल होने की वजह से उन्हें भी फुल टाइम कैप्टन नहीं बनाया जा सकता। शुभमन गिल को टीम भविष्य का कप्तान बनाने का सोच रही है, लेकिन उनके पास अभी एक्पीरियंस की कमी हैं।
वनडे और टेस्ट, दोनों में खेलना चाहते हैं
भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित ने बताया कि वह वनडे से संन्यास नहीं लेना चाहते। और जून में शुरू होने वाली वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के साथ टेस्ट क्रिकेट का भी हिस्सा रहना चाहता हूं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इस साल 20 जून से चार अगस्त तक खेली जाएगी। यह टेस्ट सीरीज 2025-2027 में होने वाले टेस्ट वल्र्ड कप का हिस्सा है।