Monday, October 05, 2026
BREAKING
• SIR पर CM योगी बोले- 'अपात्र नाम हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य', युवाओं से की खास अपील • New Release: 9 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होंगी ये 6 फिल्में, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का मिलेगा भरपूर डोज • ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो • Bigg Boss 20 : सलमान खान ने आसिफ खान के मर्दानगी कमेंट पर लगाई क्लास, बोले- तुम जैसे कई… • गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

पंजाब

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग को दोहराया

05 अगस्त, 2026 07:11 PM

 

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और बंगा–गढ़शंकर–श्री आनंदपुर साहिब–नैना देवी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की लंबे समय से लटकती आ रही मांग को जोरदार तरीके से दोहराया। मुलाकात के दौरान कंग ने इस सड़क की सामरिक, धार्मिक और आर्थिक महत्व पर चर्चा की और केंद्र सरकार से इस प्रोजेक्ट में तेजी लाने की अपील की।

कंग ने कहा कि प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग सिर्फ एक सड़क बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए एक लाइफलाइन है। उन्होंने बताया कि यह सड़क सिख धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक श्री आनंदपुर साहिब, जहाँ 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, को हिमाचल प्रदेश स्थित माता नैना देवी जी के मंदिर से जोड़ती है। हर साल लाखों श्रद्धालु, संगतें और पर्यटक इस मार्ग से यात्रा करते हैं।

'आप' सांसद ने आगे कहा कि यह सड़क पंजाब को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने के साथ-साथ हजारों रोजाना यात्रियों, किसानों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों की भी सेवा करती है। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने से संपर्क में बड़ा सुधार होगा, यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम होगी, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार और कारोबार मजबूत होगा और पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

कंग ने कहा कि पहले मंजूरियों और घोषणाओं (जिनमें 2019 में रखा गया शिलान्यास भी शामिल है) के बावजूद, पिछले वर्षों में इस प्रोजेक्ट में कोई सार्थक प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करके और समय पर विकास एवं रख-रखाव के लिए इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन लाकर अपनी प्रतिबद्धता पूरी की जाए।

मुलाकात पर संतोष व्यक्त करते हुए कंग ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सकारात्मक भरोसा दिया है और इस लंबे समय से लटकती आ रही मांग के महत्व को स्वीकार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कंग ने कहा कि वे तब तक इस मुद्दे को उठाते रहेंगे जब तक कि इस क्षेत्र को आधुनिक सड़क बुनियादी ढांचा नहीं मिल जाता, जिसका यह हकदार है। उन्होंने कहा, "बेहतर संपर्क ही विकास की नींव है, और जब तक यह महत्वपूर्ण मांग पूरी नहीं हो जाती, मैं लोगों की आवाज बुलंद करता रहूंगा।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा "वॉक फॉर नशा मुक्त युवा" में शामिल हुए

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार