Monday, September 07, 2026
BREAKING
पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में 'खेडां वतन पंजाब दीआं' का अहम योगदान : मोहिंदर भगत पंजाब राज्य खाद्य आयोग के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने पर गंभीर विचार-विमर्श, ताकि पी.डी.एस. लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जा सके जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: पंजाब में सभी सरकारी इमारतों, पुलों और कलवर्टों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश — हरभजन सिंह ई.टी.ओ. अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या एक वर्ष में 164 प्रतिशत तक बढ़ी स्वस्थ, नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए खेलों को अपनाएं: कुलतार सिंह संधवां सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी बीजापुर के जंगलों में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के छिपाए हथियार मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 से 10 सितंबर तक श्रीलंका की यात्रा पर, कोलंबो में भारतीय प्रवासियों से करेंगे बातचीत

पंजाब

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार

07 सितंबर, 2026 07:22 PM
चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दो व्यक्तियों को 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक सिंह, निवासी रोड़ांवाला खुर्द और शुभप्रीत सिंह उर्फ शुभ, निवासी वेरका-मजीठा बाईपास, अमृतसर के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त आरोपी कथित तौर पर विदेश स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे और अपने हैंडलरों के निर्देशों के अनुसार अवैध हथियारों तथा नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर आगे सप्लाई कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा अवैध हथियारों और नशा तस्करी के व्यापक नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना घरिंडा की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति, जो अवैध पिस्तौल और हेरोइन की तस्करी करते हैं, अटारी क्षेत्र में घूम रहे हैं।

इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने अटारी-झबाल रोड पर स्थित धुसी बांध टी-प्वाइंट पर नाका लगाया और एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक लिया। आईजीपी ने बताया कि एक्टिवा चला रहे शुभप्रीत सिंह और पीछे बैठे दीपक सिंह की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 15 पिस्तौल और 5 किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई।

सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस मॉड्यूल में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।

इस संबंध में थाना घरिंडा, अमृतसर ग्रामीण में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत एफ.आई.आर. नंबर 388, दिनांक 06.09.2026 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में 'खेडां वतन पंजाब दीआं' का अहम योगदान : मोहिंदर भगत

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में 'खेडां वतन पंजाब दीआं' का अहम योगदान : मोहिंदर भगत

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने पर गंभीर विचार-विमर्श, ताकि पी.डी.एस. लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जा सके

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के लिए केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने पर गंभीर विचार-विमर्श, ताकि पी.डी.एस. लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जा सके

जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: पंजाब में सभी सरकारी इमारतों, पुलों और कलवर्टों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश — हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: पंजाब में सभी सरकारी इमारतों, पुलों और कलवर्टों के स्ट्रक्चरल ऑडिट के आदेश — हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या एक वर्ष में 164 प्रतिशत तक बढ़ी

पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या एक वर्ष में 164 प्रतिशत तक बढ़ी

स्वस्थ, नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए खेलों को अपनाएं: कुलतार सिंह संधवां

स्वस्थ, नशामुक्त ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए खेलों को अपनाएं: कुलतार सिंह संधवां

सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त

सुपर टी10 लीग का आधिकारिक शुभारंभ हुआ, किरण मोरे लीग कमिश्नर नियुक्त

कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

कनाडा और अमेरिका में सिखों की सुरक्षा यकीनी करें सरकारें, एडवोकेट धामी ने जताई चिंता

क्या दूसरी शादी के बाद जन्म सर्टिफिकेट में बदलेगा बच्चे के पिता का नाम? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

क्या दूसरी शादी के बाद जन्म सर्टिफिकेट में बदलेगा बच्चे के पिता का नाम? हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

7  दिन में जवाब दे पंजाब सरकार! शिक्षक भर्ती मामले में आयोग के निर्देश : तरुण चुघ

7 दिन में जवाब दे पंजाब सरकार! शिक्षक भर्ती मामले में आयोग के निर्देश : तरुण चुघ

पंजाब में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौ/त

पंजाब में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौ/त