Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता : कुमारी सैलजा हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान' हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारी सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त 'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन अमृतसर में सीमा पार से चलाए जा रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 5 किलो आईसीई और 3 आधुनिक पिस्तौल समेत गिरफ्तार विजीलेंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथों काबू किया

पंजाब

अमृतसर में सीमा पार से चलाए जा रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 5 किलो आईसीई और 3 आधुनिक पिस्तौल समेत गिरफ्तार

09 सितंबर, 2026 07:39 PM
चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरू की गई मुहिम के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने दो व्यक्तियों को 5 किलोग्राम आईसीई (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) और तीन आधुनिक विदेशी पिस्तौलों समेत गिरफ्तार करके सीमा पार से चलाए जा रहे नशीले पदार्थों एवं अवैध हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव चोगावां निवासी सोहन सिंह और अमृतसर के गांव बंडाला निवासी सलीम के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में दो 9 एमएम और एक .30 बोर का पिस्तौल तथा मैगजीन शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने उनका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल कथित तौर पर विदेशी तस्करों के साथ मिलकर चलाया जा रहा था तथा सहयोगियों के माध्यम से नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप प्राप्त करके आगे सप्लाई की जाती थी।

इस ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को संदिग्ध सोहन सिंह और सलीम के अमृतसर के लोपोके रोड पर माता कौलां अस्पताल के निकट अड्डा बाऊली में आईसीई ड्रग और हथियारों की बड़ी खेप की डिलीवरी के संबंध में मिलने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके में छापेमारी की और दोनों संदिग्धों को 5 किलोग्राम आईसीई तथा तीन पिस्तौलों समेत गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने बताया कि इस मॉड्यूल के मुख्य सदस्य की भी पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है, ताकि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके और अवैध नशीले पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 55, दिनांक 09-09-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25 और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अमृतसर के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई

सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई

पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया

पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया

विजीलेंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथों काबू किया

विजीलेंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथों काबू किया

डॉ. बलजीत कौर ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी; पंजाब की समृद्ध विरासत की महक के बीच महिला सशक्तीकरण और बाल कल्याण का दिया संदेश

डॉ. बलजीत कौर ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी; पंजाब की समृद्ध विरासत की महक के बीच महिला सशक्तीकरण और बाल कल्याण का दिया संदेश

पंजाब विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 सितंबर तक मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं : सीईओ पंजाबअनिंदिता मित्रा

पंजाब विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 सितंबर तक मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं : सीईओ पंजाबअनिंदिता मित्रा

अमन अरोड़ा ने 100-125 प्रतिशत एफ.सी.आई. रिटर्न, फास्ट-ट्रैक मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया

अमन अरोड़ा ने 100-125 प्रतिशत एफ.सी.आई. रिटर्न, फास्ट-ट्रैक मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया

ईज़ी रजिस्ट्री के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

ईज़ी रजिस्ट्री के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

राम कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के बचपन और उनके का विवाह का वर्णन विदुषी अंजली आर्य जी की ओर से बड़े ही संजीदा और मार्मिक अंदाज में किया

राम कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के बचपन और उनके का विवाह का वर्णन विदुषी अंजली आर्य जी की ओर से बड़े ही संजीदा और मार्मिक अंदाज में किया

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 560 डायबिटिक फुट के मरीजों को उनके अंग बचाने का अवसर दिया

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 560 डायबिटिक फुट के मरीजों को उनके अंग बचाने का अवसर दिया