Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

अमृतसर में बड़ी आतंकवादी साजिश नाकाम; चार पेट्रोल बम और 3 पिस्तौलों सहित 9 गिरफ्तार

04 अगस्त, 2026 07:35 PM

चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आई.एस.आई. समर्थित दो सीमापार आतंकवादी मॉड्यूलों का भंडाफोड़ करके चार नाबालिगों सहित नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 9 जिंदा कारतूसों सहित तीन अवैध पिस्तौलें और चार पेट्रोल बम बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान वंश कुमार (19) और अनमोल सिंह उर्फ साहिल (20) दोनों निवासी पट्टी (तरन तारन); हरमन सिंह उर्फ हम्मू (24) और सुखदेव सिंह (30) दोनों निवासी गांव झंजोटी (अमृतसर); सुखमन सिंह (19) निवासी गांव जोथ (अमृतसर) के रूप में हुई है। इसके अलावा आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। पिस्तौलों और पेट्रोल बमों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश स्थित आई.एस.आई. हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे, जो आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने, सुरक्षा संस्थानों की रेकी करने, अवैध हथियार उपलब्ध कराने और शांति-व्यवस्था भंग करने के लिए स्थानीय युवाओं को भर्ती करते थे।

डी.जी.पी. ने बताया कि जांच के दौरान रेलवे ट्रैकों के निकट सर्वेलेंस कैमरे लगाने का भी पता लगा है, जिनकी फुटेज विदेशी हैंडलरों के साथ साझा की जा रही थी। उन्होंने बताया कि आई.एस.आई. समर्थित नेटवर्क के बाकी सदस्यों की पहचान करने, आगे-पीछे के संबंधों और वित्तीय लेन-देन का पता लगाने और इस गिरोह की अन्य आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता का भंडाफोड़ करने के लिए आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस टीमों ने ठोस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वंश कुमार को उसके एक नाबालिग साथी सहित काबू करके उनके कब्जे से एक अवैध .32 बोर देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अनमोल सिंह उर्फ साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने आरोपियों को बरामद हथियार सप्लाई किया था।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आगे की जांच से पता लगा है कि रेलवे ट्रैकों के निकट सर्वेलेंस कैमरे लगाने से संबंधित वित्तीय लेन-देन पेटीएम के माध्यम से जेल में बंद सुखदेव सिंह द्वारा हरमन सिंह उर्फ हम्मू के कहने पर किया गया था, जो दोनों केंद्रीय जेल, अमृतसर में बंद थे और प्रोडक्शन वारंट पर लाकर इस मामले में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मुख्य आरोपी अनमोल, उसके साथियों और रेलवे ट्रैकों के किनारे लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरों को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए औपचारिक रूप से गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) को सौंप दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी सुखदेव सिंह और हरमन सिंह उर्फ हम्मू थाना राजासाँसी में दर्ज शस्त्र अधिनियम के एक मामले में भी नामजद हैं, जिसमें उनके कब्जे से चार ग्लॉक पिस्तौलें बरामद हुई थीं।

एक अन्य कार्रवाई में, सी.पी. गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि ठोस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने एक लक्षित ऑपरेशन के तहत दो नाबालिगों को .32 बोर देशी पिस्तौल, दो पेट्रोल बम और एक लाइटर सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने दो साथियों— सुखमन सिंह और दूसरा नाबालिग साथी— के साथ मिलकर साजिश को अंजाम देने के कई प्रयास किए थे। आरोपियों के उपरोक्त दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके कब्जे से दो पेट्रोल बम और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद हुई है।

इस संबंध में, तीन अलग-अलग मामले— थाना मोहकमपुरा में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धाराओं 317(2), 238 और 3(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 97 दिनांक 11.07.2026; थाना एयरपोर्ट में शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25(6,7,8) के तहत एफ.आई.आर. संख्या 24 दिनांक 29-07-2026; और थाना सी-डिवीजन में बी.एन.एस. की धाराओं 326(जी), 113 तथा 62 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 112 दिनांक 02.08.2026 दर्ज की गई हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष