Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज • जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी • टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी - आरती सिंह राव • SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर मतदाता को पूरा अवसर मिले : राव नरेंद्र सिंह • मायावती पर हरियाणा के मंत्री का तंजः ईवीएम को दोष देना ऐसा जैसे बच्चा फेल होने के बाद मास्टर, स्कूल और बेंच को दोष दे • हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता • जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त • जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल • गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

पंजाब

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

29 सितंबर, 2026 08:01 PM

चंडीगढ़ : पंजाब की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एक बड़ी कामयाबी में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 किलो हेरोइन, 2 एके राइफल, 4 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।"

उन्होंने बताया कि मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे और राज्य में सप्लाई करने के लिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ हासिल कर रहे थे।
डीजीपी ने आगे लिखा, "अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और सप्लाई चेन की पूरी कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।"
उन्होंने कहा, "पंजाब पुलिस ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने तथा पंजाब को सुरक्षित और नशा-मुक्त राज्य बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है।"

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का एक दूसरा मामला मंगलवार को राजस्थान से सामने आया, जहां बारां जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की।
पुलिस ने दो कथित नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई में वाहन और अन्य संपत्तियां भी शामिल हैं। ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत मुरली मीणा और घांसीलाल मीणा के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता

हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता

जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त

जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल

गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम ने करवाए नुक्कड़ नाटक

एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम ने करवाए नुक्कड़ नाटक

मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश

मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश

अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू

अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू

पीपीसीबी के ‘मिशन क्लीन पटियाला’ के तहत 13.79 टन कचरा हटाया गया; गतिविधियों की निगरानी के लिए डैशबोर्ड लॉन्च, बेहतर प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पीपीसीबी के ‘मिशन क्लीन पटियाला’ के तहत 13.79 टन कचरा हटाया गया; गतिविधियों की निगरानी के लिए डैशबोर्ड लॉन्च, बेहतर प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को किया गया सम्मानित

डॉ. बलबीर सिंह ने छह नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

डॉ. बलबीर सिंह ने छह नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू