पेरिस भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड ऑफ 16 बाउट में उत्तरी मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव को 10-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
अमन ने दूसरे पीरियड में दो मिनट पहले ही तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर अपना पहला मुकाबला जीतकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अमन अब अपने अगले मुकाबले में विश्व चैंपियन पहलवान अल्बानिया के जेलिमखान अबकारोव से भिड़ेंगे।