Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
संवत्सरी पर पीएम मोदी का संदेश: क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं, ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ पीएम मोदी 17 सितंबर को यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी ने भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की हरिवंश नारायण सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए केप टाउन पहुंचा भारत पहली बार दक्षिण एशिया में करेगा वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी पीएम मोदी ने साझा किया अथर्ववेद का सुभाषित, कहा- ‘हृदय में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने वाले कर्म करें’ इंजीनियर्स डे : राष्ट्र निर्माण से तकनीकी आत्मनिर्भरता तक भारत की नई उड़ान गणेश चतुर्थी के अवसर पर पीएम मोदी ने किए गणपति दर्शन, पीयूष गोयल के घर पर पूजा-अर्चना में लिया हिस्सा नशामुक्त भारत अभियान की 34.54 करोड़ नागरिकों तक पहुंच, 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

बाज़ार

अगस्त में भारत ने 31.57 लाख से अधिक वाहनों का उत्पादन किया, यात्री वाहनों की बिक्री 36.5% बढ़ी

15 सितंबर, 2026 02:31 PM

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अगस्त 2026 में 31.57 लाख से अधिक वाहनों का उत्पादन किया। इस दौरान यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 4.39 लाख यूनिट रही, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 20.34 लाख यूनिट को पार कर गई।

आंकड़ों के अनुसार, घरेलू वाहन बिक्री में व्यापक आधार पर वृद्धि दर्ज की गई। यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त 2025 के 3,21,901 यूनिट से 36.5 प्रतिशत बढ़कर अगस्त 2026 में 4,39,309 यूनिट हो गई।

रिलीज में कहा गया, “अगस्त 2026 में यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों और क्वाड्रिसाइकिल का कुल उत्पादन 31,57,822 यूनिट रहा।”

वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री 22.8 प्रतिशत बढ़कर 93,764 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 76,324 यूनिट थी। इसी तरह, दोपहिया वाहनों की बिक्री 10.5 प्रतिशत बढ़कर 20,34,698 यूनिट हो गई, जबकि अगस्त 2025 में यह 18,41,954 यूनिट थी।

इसके अलावा, तिपहिया वाहन सेगमेंट में यात्री वाहक वाहनों की बिक्री अगस्त 2026 में 22.4 प्रतिशत बढ़कर 78,680 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले यह 64,294 यूनिट थी। वहीं, माल वाहक वाहनों की बिक्री 34.9 प्रतिशत बढ़कर 13,320 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले 9,876 यूनिट थी। हालांकि, ई-रिक्शा की बिक्री 6 प्रतिशत घटकर 1,264 यूनिट रह गई, जो पहले 1,344 यूनिट थी। वहीं, ई-कार्ट की बिक्री 38.3 प्रतिशत घटकर 500 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले यह 810 यूनिट थी।

दोपहिया वाहनों में स्कूटर की बिक्री 23.8 प्रतिशत बढ़कर 8,55,715 यूनिट हो गई, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 2.4 प्रतिशत बढ़कर 11,33,047 यूनिट रही।

SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, “यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों और दोपहिया वाहनों ने 2026 में अगस्त महीने की अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। अगस्त 2026 में यात्री वाहनों की बिक्री 4.39 लाख यूनिट रही, जिसमें पिछले साल अगस्त 2025 की समान अवधि की तुलना में 36.5 प्रतिशत की दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री 0.94 लाख यूनिट रही, जिसमें 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 20.35 लाख यूनिट रही, जिसमें पिछले साल अगस्त की तुलना में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।”

मेनन ने आगे कहा, “भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग मजबूत वृद्धि के दौर से गुजर रहा है। अगस्त 2026 में दर्ज वृद्धि को पिछले वर्ष के कम आधार से भी समर्थन मिला है। व्यापक मांग का माहौल मूल रूप से मजबूत बना हुआ है। मजबूत उपभोक्ता विश्वास, ग्रामीण बाजारों में मजबूती, वित्तपोषण की बेहतर होती स्थितियां और वैकल्पिक ड्राइवट्रेन को तेजी से अपनाए जाने से वाहन की विभिन्न श्रेणियों में अनुकूल माहौल बन रहा है। त्योहारी मांग से भी अतिरिक्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे दूसरी तिमाही (Q2) के आंकड़े मजबूत रहने की संभावना है।”

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

देश में तेजी से विकसित हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम; डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग के साथ सप्लाई चेन के विकास पर भी फोकस

देश में तेजी से विकसित हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम; डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग के साथ सप्लाई चेन के विकास पर भी फोकस

भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

किसानों के लिए वरदान हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिलता है सालाना 6,000 रुपए से लेकर 5 लाख तक लोन का लाभ

किसानों के लिए वरदान हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिलता है सालाना 6,000 रुपए से लेकर 5 लाख तक लोन का लाभ

AI सुरक्षा को लेकर बहस तेज, टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों पर दिखा दबाव

AI सुरक्षा को लेकर बहस तेज, टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों पर दिखा दबाव

अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 9.92 प्रतिशत रही, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 9.92 प्रतिशत रही, सरकार ने जारी किए आंकड़े

भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग, 2025 के बाद निवेश में आया तेज उछाल: रिपोर्ट

भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग को मिली 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग, 2025 के बाद निवेश में आया तेज उछाल: रिपोर्ट

बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को एक साल पूरा हुआ, अश्विनी वैष्णव बोले-इससे अनगिनत अवसरों के द्वार खुले

बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को एक साल पूरा हुआ, अश्विनी वैष्णव बोले-इससे अनगिनत अवसरों के द्वार खुले

भारतीय रेलवे में माल ढुलाई अगस्त में 5.4 प्रतिशत बढ़ी, यात्री यातायात में भी मजबूत वृद्धि

भारतीय रेलवे में माल ढुलाई अगस्त में 5.4 प्रतिशत बढ़ी, यात्री यातायात में भी मजबूत वृद्धि

मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

मध्य पूर्व में तनाव असर! एफपीआई ने सितंबर में अब तक 14,474 करोड़ रुपए की बिकवाली की

2026 में नहीं आएगा ओपनएआई का आईपीओ, एआई के धीमे विकास से सहमत : सैम ऑल्टमैन

2026 में नहीं आएगा ओपनएआई का आईपीओ, एआई के धीमे विकास से सहमत : सैम ऑल्टमैन