Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

बाज़ार

भारतीय रेलवे में माल ढुलाई अगस्त में 5.4 प्रतिशत बढ़ी, यात्री यातायात में भी मजबूत वृद्धि

13 सितंबर, 2026 02:27 PM

नई दिल्ली; । भारतीय रेलवे की माल ढुलाई में अगस्त 2026 में सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान यात्री यातायात में भी वृद्धि हुई, जो देशभर में रेल परिवहन की लगातार बनी मांग को दर्शाता है। यह जानकारी रेल मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई। रेलवे ने अगस्त 2026 में 13.79 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 13.09 करोड़ टन था। महीने के दौरान माल ढुलाई से होने वाले राजस्व में भी सालाना आधार पर 6.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

माल ढुलाई में बढ़ोतरी को कई प्रमुख वस्तुओं की अधिक लोडिंग से समर्थन मिला। लौह अयस्क की लोडिंग में 12.1 प्रतिशत, क्लिंकर में 10.4 प्रतिशत, घरेलू कंटेनरों में 9.2 प्रतिशत और कोयले में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। तैयार इस्पात की लोडिंग 4.9 प्रतिशत बढ़ी, जबकि खनिज तेल और उर्वरकों में क्रमशः 3.1 प्रतिशत और 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य वस्तुओं की लोडिंग में 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

माल ढुलाई में यह वृद्धि उद्योगों के लिए रेल आधारित आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं, कच्चे माल तथा तैयार माल की आवाजाही को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

रेलवे नेटवर्क ने महीने के दौरान माल संभालने के अपने बुनियादी ढांचे का भी विस्तार किया और पांच नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) शुरू किए। ये नए टर्मिनल गुजरात के शिवलखा, तमिलनाडु के नल्ली, उत्तर प्रदेश के शक्तिनगर, मध्य प्रदेश के देवराग्राम और ओडिशा के ब्रजराजनगर में स्थित हैं।

इन नए टर्मिनलों के साथ 31 अगस्त 2026 तक शुरू किए जा चुके गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों की कुल संख्या 149 हो गई है। इन टर्मिनलों का उद्देश्य उत्पादन और खपत केंद्रों के करीब माल संभालने की सुविधाएं उपलब्ध कराना और कार्गो की आवाजाही को अधिक कुशल बनाना है।

यात्री क्षेत्र में भी रेलवे का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय रेलवे ने अगस्त 2026 में 67.27 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई, जबकि अगस्त 2025 में यह संख्या 64.43 करोड़ थी। उपनगरीय यात्री यातायात में विशेष रूप से मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। इसमें 9.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यात्रियों की संख्या एक साल पहले के 34.89 करोड़ से बढ़कर 38.01 करोड़ हो गई।

भारतीय रेलवे ने अगस्त के दौरान नियमित यात्री कनेक्टिविटी का भी विस्तार किया। इस दौरान 14 अमृत भारत सेवाओं को नियमित किया गया, जिससे अमृत भारत सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 86 हो गई।

नियमित की गई सेवाओं में सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन, अहमदाबाद-भागलपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन-उधना जंक्शन और धनबाद-कोयंबटूर जैसे मार्ग शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह