Wednesday, June 24, 2026
BREAKING
पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’ भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल पंजाब को ठगे हुए पंजाब से विकसित और रंगला पंजाब बनाने का समय आ गया है : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने सत्ता में बने रहने के लालच में देश पर आपातकाल थोपा था: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में अब मानव संसाधन विभाग के माध्यम से होगी क्लर्कों की नियुक्ति तेल की कीमतों में राहत का लाभ जनता तक पहुंचाए सरकार : कुमारी सैलजा Kangra News: नशा व खनन माफिया की अब खैर नहीं! SP नूरपुर का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं IPS इल्मा अफरोज

पंजाब

अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे

24 जून, 2026 07:45 PM

पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर अकाल तख्त से जुड़े मामले और गुरुग्राम में हाल ही में हुई गिरफ्तारियों पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से लगातार पाप पर पाप किया जा रहा है। उनके वीडियो अभद्रता, अमर्यादा और अनैतिकता से भरे हुए हैं, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कैसे अमर्यादित तरीके से लोगों का अपमान किया जा रहा है और जब अकाल तख्त की ओर से बुलाकर पूछा जाता है तो भगवंत मान उस वीडियो को एआई द्वारा निर्मित और टेंपर्ड बताकर जांच कराने की बात कहते हैं। तरुण चुघ ने आगे कहा कि अकाल तख्त की ओर से जांच कराकर स्पष्ट किया जाता है कि यह वीडिया असली है। न तो इसको एआई से बनाया गया और न ही इसको टेंपर्ड किया गया है। इसके बाद अकाल तख्त की ओर से भगवंत मान को गुरुओं का अपमान करने के लिए पंथ विरोधी घोषित किया जाता है। भगवंत मान की ओर से माफी मांगने के बजाय अपनी गलती छिपाने का महापाप किया जाता है और एक नकली, झूठी, मनढ़ंत फॉरेंसिक रिपोर्ट बनाकर अकाल तख्त को चैलेंज करते हुए प्रदर्शित करते हैं। भगवंत मान की ओर से ऐसा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं, भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह श्री अकाल तख्त साहिब को बदनाम करने और उनके अधिकार को चुनौती देने की कोशिश है, ताकि यह दिखाया जा सके कि वे सच बोल रहे हैं। जो लोग उनके साथ थे, उन्होंने खुद कहा है कि वीडियो असली है और जिन लोगों ने इसे जारी किया, उन्होंने भी कहा है कि वे उनके साथ मौजूद थे। इसे छिपाने के लिए उन्होंने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में पुलिस अधिकारियों की कथित मिलीभगत से एक घटना को अंजाम दिया। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

एसजीपीसी सदस्य भाई मंजीत सिंह ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, वह पूरी तरह गलत है। श्री अकाल तख्त साहिब और जहां से भी वेरिफिकेशन का मामला आया है, उसके बारे में जो कुछ भी कहा गया है, वह गलत है। एफआईआर भी दर्ज की गई है। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री अकाल तख्त साहिब के सामने आना चाहिए, माफी मांगनी चाहिए और कहना चाहिए कि जो भी गलती हुई है या जो भी गलत बयान दिए गए हैं, उनके लिए उन्हें माफ किया जाए और उचित धार्मिक सजा स्वीकार करनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान

पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान

पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’

पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’

भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया

भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया

पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल

पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल

भाखड़ा डैम में जलस्तर को लेकर BBMB ने जारी किया Update, पढ़ें...

भाखड़ा डैम में जलस्तर को लेकर BBMB ने जारी किया Update, पढ़ें...

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

देखभाल से करियर तक: ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना

देखभाल से करियर तक: ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन

केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज

केंद्रीय जेल फरीदकोट से मोबाइल फोन बरामद, 2 हवालातियों और 3 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज

कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने से सहमे लोग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम