Saturday, August 02, 2025
BREAKING
प्राचीन शिव अंगारिया वाला मंदिर में महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव मोरांवाली स्कूल में शहीदी दिवस को समर्पित मनोरंजक कार्यक्रम श्री सूरजकुंड सर्वहितकारी विद्या मंदिर सुनाम में शहीद उधम सिंह जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रांच नवांशहर की ओर से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया भूकंप के तेज झटकों से दहला रूस, रिक्टर स्केल पर 8.0 रही तीव्रता...सुनामी का अलर्ट जारी डेकाथलॉन की 'मेक इन इंडिया' रणनीति को नई उड़ान, 2030 तक 3 अरब डॉलर की स्थानीय सोर्सिंग और 300,000 नौकरी देनें का लक्ष्य नागार्जुन ने इस हीरोइन को जड़े 14 थप्पड़, एक्ट्रेस बोलीं- चेहरे पर पड़ गए थे निशान पंजाब में बसों की हड़ताल को लेकर आई नई Update, 4 अगस्त से... UN रिपोर्ट में Shocking दावा: पहलगाम हमले के लिए TRF-LeT ने ली थी जिम्मेदारी, PAK के दबाव में UNSC से हटाया गया नाम Earthquake: कमचटका में 8.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई खौफनाक तबाही, अब सुनामी ने दिया अल्टीमेट चैलेंज... कई देश अलर्ट पर

दुनिया

मालदीव के मामलों में किसी भी देश को हस्तक्षेप नहीं करने देंगे, मोदी की मौजूदगी में बोले मुइज्जू

27 जुलाई, 2025 04:53 PM

माले। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने शनिवार को ज़ोर देकर कहा कि उनकी सरकार की किसी भी देश को अपने मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने देने की स्पष्ट नीति है और मालदीव के लोग देश की एक-एक इंच जमीन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुइज्जू मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस पर मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) और मालदीव पुलिस सेवा (एमपीएस) को संबोधित कर रहे थे। मालदीव के इतिहास में यह पहला अवसर है जब राष्ट्रपति ने संयुक्त समारोह में दोनों बलों को संबोधित किया हो। मालदीव की दो दिन की राजकीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

पुलिस और रक्षाबलों को सरकार द्वारा दी जाने वाली प्राथमिकता का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने कहा कि इसे लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। मालदीव के विशाल समुद्री क्षेत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश की अपेक्षाकृत कम आबादी के बावजूद, मालदीव के लोग स्वयं ही मातृभूमि की रक्षा और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी उठाएंगे। साथ ही उन्होंने माना कि मालदीव को कुछ संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहना होगा, और इस संबंध में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग करने की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

राष्ट्रपति ने उन राष्ट्रीय नायकों को भी श्रद्धांजलि दी जिनके बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक मालदीववासी को इस विरासत को संजो कर रखना चाहिए। उन्होंने भावी पीढ़ियों के लाभ के लिए देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा को बनाए रखने की साझा ज़िम्मेदारी पर ज़ोर दिया। मालदीव की स्वतंत्रता के इतिहास की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की संप्रभुता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय रक्षा बलों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) और मालदीव पुलिस सेवा (एमपीएस) को मज़बूत और आधुनिक बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भूकंप के तेज झटकों से दहला रूस, रिक्टर स्केल पर 8.0 रही तीव्रता...सुनामी का अलर्ट जारी

भूकंप के तेज झटकों से दहला रूस, रिक्टर स्केल पर 8.0 रही तीव्रता...सुनामी का अलर्ट जारी

Earthquake: कमचटका में 8.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई खौफनाक तबाही, अब सुनामी ने दिया अल्टीमेट चैलेंज... कई देश अलर्ट पर

Earthquake: कमचटका में 8.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई खौफनाक तबाही, अब सुनामी ने दिया अल्टीमेट चैलेंज... कई देश अलर्ट पर

किसानों, महिलाओं, युवाओं, SMSE और पेशेवरों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलता भारत-यूके FTA

किसानों, महिलाओं, युवाओं, SMSE और पेशेवरों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलता भारत-यूके FTA

रूस में शक्तिशाली भूकंप, समुद्र में 3 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी, जापान पर भी मंडराया खतरा

रूस में शक्तिशाली भूकंप, समुद्र में 3 मीटर ऊंची लहरों की चेतावनी, जापान पर भी मंडराया खतरा

चीन कंबोडिया-थाईलैंड के बीच शांति वार्ता को सक्रिय रूप से देगा बढ़ावा

चीन कंबोडिया-थाईलैंड के बीच शांति वार्ता को सक्रिय रूप से देगा बढ़ावा

मैं नहीं होता, तो आज भी लड़ रहे होते, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप

मैं नहीं होता, तो आज भी लड़ रहे होते, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप

थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम वार्ता करने पर सहमत, ट्रंप ने किया मध्यस्थ्ता का दावा

थाईलैंड-कंबोडिया युद्धविराम वार्ता करने पर सहमत, ट्रंप ने किया मध्यस्थ्ता का दावा

इजरायली पोर्ट से व्यापार करने वाले सभी जहाजों को बनाएंगे निशाना, हूतियों ने दी चेतावनी

इजरायली पोर्ट से व्यापार करने वाले सभी जहाजों को बनाएंगे निशाना, हूतियों ने दी चेतावनी

दुनिया की सबसे बदनाम झील, पानी को छूते ही पत्थर बन जाता है शरीर, जानें क्या है कारण

दुनिया की सबसे बदनाम झील, पानी को छूते ही पत्थर बन जाता है शरीर, जानें क्या है कारण

थाईलैंड-कंबोडिया झड़प पर भारत की कड़ी नजर; सरकार बोली, दोनों से करीबी संबंध

थाईलैंड-कंबोडिया झड़प पर भारत की कड़ी नजर; सरकार बोली, दोनों से करीबी संबंध