Sunday, September 07, 2025
BREAKING
शिक्षक समाज, देश की धरोहर: सिंगला अलीकां के हार्दित शर्मा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितजन की हर संभव सहायता प्रलेस की प्राथमिक प्रतिबद्धता: डॉ. पाल कौर गोभक्त व् समाजसेवी ललित जैन ने पद्मावती धाम में पूजा अर्चना की व् 5 लाख का सहयोग दिया सहकारिताओं, किसानों और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए वस्तु सेवा कर (GST) दर में व्यापक कटौती खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बाढ़ के मद्देनज़र आपातकालीन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए 33,000 लीटर पेट्रोल और 46,500 लीटर डीज़ल का भंडार अलॉट बाढ़ में बुज़ुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्रयास : डॉ. बलजीत कौर यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता : भारत जापान के इवाते प्रांत के उप-राज्यपाल और जेआईसीए प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे : पीयूष गोयल

राष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने केंद्र पर बोला जोरदार हमला, कहा- कभी अमेरिका तो कभी चीन के सामने गिड़गिड़ा रही सरकार

04 सितंबर, 2025 07:18 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विदेशी ताकतों के सामने भारत की प्रतिष्ठा को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘‘कभी अमेरिका के सामने तो कभी चीन के सामने भीख मांग रही है''।


अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासियों पर हमलों से संबंधित सरकारी संकल्प पर राज्य विधानसभा में चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ‘‘तानाशाही मानसिकता'' है। भाजपा ‘‘पश्चिम बंगाल को अपना उपनिवेश बनाना'' चाहती है। बनर्जी ने जैसे ही इस संकल्प पर बोलना शुरू किया तो हंगामा होने लगा।


उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने विदेशी ताकतों के सामने भारत की प्रतिष्ठा बेच दी है। केंद्र सरकार कभी चीन के सामने गिड़गिड़ा रही है, तो कभी अमेरिका के सामने। वे देश नहीं चला सकते, राष्ट्र के हितों की रक्षा नहीं कर सकते, फिर भी हमें उपदेश देने की हिम्मत रखते हैं।''


मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भाजपा शासित राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों पर चर्चा को रोकने का भी आरोप लगाया। बनर्जी ने दावा किया, ‘‘भाजपा बंगाली प्रवासियों पर हमलों को लेकर चर्चा के खिलाफ क्यों है? ऐसा इसलिए है... क्योंकि ये घटनाएं पार्टी शासित राज्यों में हो रही हैं। वे सच्चाई को दबाना चाहते हैं।''


'भाजपा स्पष्ट रूप से बांग्ला विरोधी है...'
सदन में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी पार्टी की नारेबाजी के बीच अपनी बात कहने की कोशिश करते हुए बनर्जी ने पूछा, ‘‘भाजपा मुझे इस सदन में बोलने क्यों नहीं दे रही है?'' उन्होंने कहा, ‘‘हम हिंदी या किसी अन्य भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन भाजपा स्पष्ट रूप से बांग्ला विरोधी है। उनका रवैया औपनिवेशिक और तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। वे पश्चिम बंगाल को अपना उपनिवेश बनाना चाहते हैं।''


भाजपा तानाशाहों की पार्टी है- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा के ‘‘वैचारिक पूर्वजों'' ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के साथ विश्वासघात किया था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा तानाशाहों की पार्टी है। उनके पूर्वजों ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी, उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया।'' नोकझोंक बढ़ने पर, सत्ता पक्ष के कुछ विधायक विपक्षी दलों की ओर दौड़ पड़े, जिससे मार्शलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। हंगामे की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री को अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सहकारिताओं, किसानों और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए वस्तु सेवा कर (GST) दर में व्यापक कटौती

सहकारिताओं, किसानों और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए वस्तु सेवा कर (GST) दर में व्यापक कटौती

जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे : पीयूष गोयल

जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे : पीयूष गोयल

'गलत बोलने वाले नेताओं को 99 रुपये में पढ़ा देंगे', बिहार को 'बीड़ी' कहने पर खान सर का करारा जवाब

'गलत बोलने वाले नेताओं को 99 रुपये में पढ़ा देंगे', बिहार को 'बीड़ी' कहने पर खान सर का करारा जवाब

धनबाद में बड़ा हादसा, छह मजदूरों को लेकर जा रही सर्विस वैन 300 फीट गहरी खाई में गिरी

धनबाद में बड़ा हादसा, छह मजदूरों को लेकर जा रही सर्विस वैन 300 फीट गहरी खाई में गिरी

लद्दाख : 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया

लद्दाख : 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया

पंजाब में अवैध खनन के कारण आई बाढ़ - Shivraj Chouhan ने किया बड़ा खुलासा

पंजाब में अवैध खनन के कारण आई बाढ़ - Shivraj Chouhan ने किया बड़ा खुलासा

भारत की आत्मनिर्भर यात्रा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

भारत की आत्मनिर्भर यात्रा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का पूर्वानुमान, गुजरात में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का पूर्वानुमान, गुजरात में रेड अलर्ट जारी

जीएसटी सुधार 2025 : आम जनता को राहत और कारोबार को नई रफ्तार

जीएसटी सुधार 2025 : आम जनता को राहत और कारोबार को नई रफ्तार

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट बंद, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निगम बोध घाट बंद, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए