Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

हरियाणा

‘‘सरकार की रफ्तार फाइलों से तय होती है, यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते है’’ : अनिल विज

27 फ़रवरी, 2026 08:31 PM

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रशासन की गति फाइलों की गति से तय होती है। यदि फाइलें रुकती हैं तो सरकार के काम रुकते हैं। इसलिए उन्होंने अपने विभागों में स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। इसी कार्य संस्कृति का उदाहरण देखने को मिला, जब उनके कार्यालय के वरिष्ठ सचिव श्री विजय शर्मा अंबाला छावनी स्थित ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर फाइलों के निस्तारण व निपटान हेतु पहुंचे हुए थे। इस दौरान विज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि “मेरे दफ्तर का काम/फाइल किसी भी हालत में पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए”। उन्होंने विभागीय फाइलों का अपने आवास से ही निपटान किया। उन्होंने कहा कि ‘‘जनता से जुड़े कार्यों में देरी स्वीकार्य नहीं है और समयबद्ध निस्तारण/निपटान उनकी कार्यशैली की प्राथमिकता है’’। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही तभी सुनिश्चित होती है जब निर्णय प्रक्रिया तेज, स्पष्ट और परिणामोन्मुखी हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि सभी प्रस्ताव, योजनाएं और वित्तीय स्वीकृतियां नियमानुसार शीघ्रता से निपटाई जाएं, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज अक्सर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह संदेश देते हैं कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए हैं, न कि प्रक्रियाओं में उलझकर काम को टालने के लिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, परिवहन और श्रम जैसे विभाग सीधे तौर पर आम नागरिकों से जुड़े हैं। इन विभागों की फाइलों में देरी का सीधा असर जनता की सुविधाओं, सेवाओं और योजनाओं पर पड़ता है।
ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि तकनीक के उपयोग से फाइल निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाया जा रहा है। ई-ऑफिस प्रणाली और डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से फाइलों की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि अनावश्यक विलंब की संभावना समाप्त हो। श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दोहराया कि उनकी कार्यशैली में समयबद्ध निर्णय, स्पष्ट निर्देश और परिणाम पर फोकस सर्वोपरि हैं।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों में योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन और समय पर निर्णय सुनिश्चित करने की दिशा में विज की कार्य नीति व सिद्धांत सरकार की कार्यकुशलता और सुशासन के संकल्प को दर्शाती है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित