Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

मनोरंजन

किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

17 अगस्त, 2026 02:34 PM

इमरान खान ने नेताओं से तीखा सवाल पूछा है। हाल ही में जाे लोग नेताओं की आलोचना करने वालों को एंटी-नेशनल बता रहे हैं, इमरान ने उन्हें भी जवाब दिया है।

इमरान खान ने ओपन माइक में लिया हिस्सा
बॉलीवुड एक्‍टर इमरान खान ने देश के नेताओं से सवाल पूछा है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में ओपन माइक 'मैं हूं युवा' में हिस्सा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम में मुंबई में हुए छात्र आंदोलन से लेकर झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन तक, कई मुद्दों पर बात की। इतना ही नहीं, युवाओं को ये भी समझाया कि आलोचना करना उनका अधिकार है। याद दिला दें, इमरान खान ने भी मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

इमरान खान ने क्या कहा?
इमरान ने 'वी आर युवा' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिना किसी नेत का नाम लिए 'राजनेता की आलोचना' और 'देश की आलोचना' के बीच फर्क बताया। सामने आए वीडियाे में इमरान कहते हैं, 'किसी राजनीतिक अधिकारी की आलोचना, देश की आलोचना नहीं है। कोई भी नेता देश नहीं होता। जो भी लोग आवाज उठाते हैं, वे भी इस देश के नागरिक हैं। वो भी उतने ही इस देश के हैं, जितना कि एक नेता।'

इमरान ने नेताओं से पूछा सवाल
इसके बाद इमरान ने कहा, 'मैं नेताओं से सवाल पूछ रहा हूं। आप एक जनसेवक हैं। आप एक चुने हुए अधिकारी हैं। आपका जनता ने एक काम करने के लिए चुना है। आप देश नहीं हैं!'

हम सभी एक ही देश और एक ही समाज का हिस्सा हैं - इमरान खान
इमरान यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे आज के समाज में हर व्यक्ति की आजादी और अपनी जिंदगी जीने पर बहुत जोर दिया जाता है। ऐसे में हम यह भूलने लगे हैं कि एक-दूसरे का साथ और मिल-जुलकर रहना भी बहुत जरूरी है। एक-दूसरे पर निर्भर रहना हमें याद दिलाता है कि हम सभी एक ही देश और एक ही समाज का हिस्सा हैं।’

इमरान ने की सरकार की कार्रवाई की निंदा
इमरान ने सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा, 'सभ्य सार्वजनिक बातचीत में इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है और इस मामले में सरकार की कार्रवाई बहुत कुछ बयां करती है। जब छात्र जिम्मेदार लोगों के सामने जायज और सही चिंताएं उठा रहे हैं। छात्र जिन्होंने कड़ी मेहनत की, लेकिन सिस्टम ने उन्हें निराश किया। ये लोग जिन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सिर्फ खामोशी मिली। उन्हें सत्ता ने पीटा और ठुकरा दिया। क्या ये भारत माता के बच्चे नहीं हैं?'

इमरान की आने वाली फिल्म
इमरान खान 10 साल बाद कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'अधूरे हम अधूरे तुम' है। ये बड़े लोगों की प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में इमरान के साथ गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगी और ये फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान'

मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान'

यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार

जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार

'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस

विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस

डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन'

डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन'

बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल

बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल