Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

‘हेराल्ड मामले में फैसला आने के बाद' अब इस्तीफा दें पीएम और गृह मंत्री: खरगे

17 दिसंबर, 2025 01:55 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘नेशनल हेराल्ड' मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पांच अन्य के खिलाफ धन शोधन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से अदालत द्वारा इनकार किए जाने का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए। खरगे ने यह आरोप भी लगाया कि यह मामला गांधी परिवार को परेशान करने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध के तहत दर्ज कराया गया है। दिल्ली की एक अदालत ने ‘नेशनल हेराल्ड' मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पांच अन्य के खिलाफ धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से मंगलवार को इनकार कर दिया।


खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नेशनल हेराल्ड का फर्जी मामला राजनीतिक बदले और द्वेष की भावना से किया गया है। यह अखबार 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा शुरू किया गया था, जिसे भाजपा सरकार धनशोधन जैसी चीजों से जोड़कर बदनाम कर रही है।'' उन्होंने यह भी कहा, ‘‘सच्चाई है कि इस मामले में कुछ भी नहीं है, लेकिन फिर भी भाजपा इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है।'' कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि मोदी सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए इसी तरह नेताओं पर ईडी के मामला दर्ज करवाती आई है तथा भाजपा ने इसी तरह लोगों को डराकर अपनी तरफ किया और सरकारें बनाईं। उनका कहना था, ‘‘अब फैसला न्याय के पक्ष में आया है। सत्य की जीत हुई है। हम इस फैसले का बहुत स्वागत करते हैं।'' खरगे ने कहा कि ‘नेशनल हेराल्ड' मामले में फैसला आने के बाद अब नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के मुंह पर तमाचा है। उन्हें एक राजीनामा देना चाहिए कि भविष्य में वे लोगों को सताने का काम नहीं करेंगे।''


बाद में खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘16 दिसंबर के अदालत के फ़ैसले ने मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर लगाये गए झूठे आरोप, साज़िश और बदले की भावना को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। मोदी जी ने बार-बार कांग्रेस के नेताओं, ख़ासकर गांधी परिवार पर मनगढ़ंत आरोप लगाए, मीडिया ट्रायल करवाया और देश को गुमराह किया। अदालत के इस फ़ैसले ने उन सभी आरोपों की हवा निकाल दी है और भाजपा सरकार का पर्दाफाश कर दिया है।'' कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि ‘नेशनल हेराल्ड' मामला इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार कैसे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। उन्होंने खरगे के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ न्यायाधीश ने कहा कि आपने अनुच्छेद 5 की शर्त को पूरा नहीं किया। सिर्फ एजेंसी ही ये प्राथमिकी दर्ज कर सकती थी, जो नहीं की गई।'' सिंघवी का कहना था, ‘‘इस केस में कांग्रेस नेताओं से 80 घंटे पूछताछ की गई, बिना ये जाने कि इसमें प्राथमिकी दर्ज ही नहीं हुई।''


उन्होंने कहा कि बिना कानून की नींव के खड़ा किया गया मुकदमा, अपने बोझ से खुद गिर गया। सिंघवी के अनुसार, यह मामला अजीबोगरीब इसलिए है, क्योंकि इसमें ना तो पैसे का कोई लेनदेन हुआ और ना ही अचल संपत्ति का हस्तांतरण हुआ। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा,‘‘ हम सड़कों पर उतरकर इस राजनीतिक प्रतिशोध को बेनकाब करेंगे। पिछले सात वर्षों से कांग्रेस पार्टी को ईडी द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। हमारे वरिष्ठ नेताओं को बदले की राजनीति के ज़रिए निशाना बनाया जा रहा है और इससे हर कार्यकर्ता गुस्से में है।'' उन्होंने कहा कि एजेंसियों के दुरुपयोग का पूरे देश में पुरजोर विरोध किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस