Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

‘पड़ोसी देशों से स्वास्थ्य सहयोग मजबूत,’ जेपी नड्डा की अफगानिस्तान और नेपाल मंत्रियों के साथ हुईं बैठकें

18 दिसंबर, 2025 05:35 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पड़ोसी देशों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को नई गति दी है। नड्डा ने अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली और नेपाल की स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री डॉ. सुधा शर्मा गौतम से अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकें कीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जारी पोस्ट के अनुसार, इन बैठकों में भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत मानवीय सहायता और स्वास्थ्य साझेदारी पर जोर दिया गया।

भारत ने स्वास्थ्य सेवा सहयोग और मानवीय सहायता की प्रतिबद्धता दोहराई

अफगानिस्तान के मंत्री के साथ हुई बैठक में भारत ने स्वास्थ्य सेवा सहयोग और मानवीय सहायता की प्रतिबद्धता दोहराई। विशेष रूप से दवाओं की लंबी अवधि की आपूर्ति पर चर्चा हुई। अफगान लोगों की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए कैंसर की दवाओं और वैक्सीन का प्रतीकात्मक हस्तांतरण किया गया। इसके अलावा, दवाओं, वैक्सीन और एक 128-स्लाइस सीटी स्कैनर की बड़ी खेप अफगानिस्तान भेजी जा रही है। यह सहायता अफगानिस्तान में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भारत-नेपाल की गहरी स्वास्थ्य साझेदारी की पुष्टि

वहीं, नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधा शर्मा गौतम के साथ भी बैठक महत्वपूर्ण रही। इसमें भारत-नेपाल की गहरी स्वास्थ्य साझेदारी की पुष्टि हुई। चर्चा सार्वजनिक स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, क्षमता निर्माण, आवश्यक दवाओं एवं टीकों की आपूर्ति, बीमारी निगरानी, डिजिटल स्वास्थ्य पहल और नियामक सहयोग पर केंद्रित थी। ये प्रयास दोनों देशों में जन-केंद्रित मजबूत स्वास्थ्य प्रणालियों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा

जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली के साथ एक मीटिंग हुई। भारत ने अफगानिस्तान के साथ लगातार मानवीय सहायता और हेल्थकेयर सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इस सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें दवाओं की लंबी अवधि की सप्लाई पर खास ध्यान दिया गया। कैंसर की दवाएं और वैक्सीन प्रतीकात्मक रूप से सौंपी गईं, जो अफगान लोगों की मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दिखाता है। दवाओं, वैक्सीन और एक 128-स्लाइस सीटी स्कैनर की एक बड़ी खेप भी अफगानिस्तान भेजी जा रही है।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “आज नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरे ग्लोबल समिट के मौके पर नेपाल की स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री डॉ. सुधा शर्मा के साथ मेरी गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत हुई। हमारी बातचीत में भारत-नेपाल संबंधों की गहराई दिखी और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। हमने स्वास्थ्य सेवा सहयोग को मजबूत करने और आने वाले सालों में अपने लोगों को ठोस फायदे पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने के अपने साझा संकल्प को दोहराया।” 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस