Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

‘सही’ बदलाव होने तक वेनेजुएला को फिलहाल अमेरिका चलाएगा : डोनाल्ड ट्रंप

04 जनवरी, 2026 12:04 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला को कुछ समय के लिए अमेरिका चलाएगा। उन्होंने कहा कि अस्थिरता को रोकने और देश के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने के लिए वॉशिंगटन को बदलाव की निगरानी करनी चाहिए।

वेनेजुएला पर कौन शासन करेगा? इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “हम इसे एक ग्रुप के साथ चलाने जा रहे हैं, इसके लिए अमेरिका के अधिकारियों को पहले ही चुना जा रहा है।”

मार-ए-लागो न्यूज कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वेनेजुएला में हम तब तक शासन करेंगे जब तक एक सुरक्षित, सही और समझदारी भरा बदलाव नहीं हो जाता। समय से पहले निकलने से पिछली नाकामियों के दोहराने का खतरा होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल भंडार पर खास जोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र को रिकवरी और स्थिरता दोनों का केंद्र बताते हुए कहा कि वेनेजुएला में तेल का बिजनेस ठप हो गया है। अमेरिका की बड़ी तेल कंपनियां तेल व्यापार संरचना को ठीक करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश करेंगी।

उन्होंने कहा, “हम तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाएंगे। इसका भुगतान सीधे तेल कंपनियां करेंगी।”ट्रंप ने कहा कि हम तेल के मामले में वेनेजुएला में मौजूद रहेंगे और इससे जो पैसा बनेगा वह वेनेजुएला के लोगों को जाएगा और अमेरिका को वापस किया जाएगा।

क्या अमेरिकी सैनिक तैनात किए जाएंगे? इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, “हमें जमीन पर सैनिकों से डर नहीं है। ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी लोग पहले से ही शामिल थे।”ट्रंप ने कहा कि हमारा शासन मादुरो सरकार से जुड़े लोगों को सत्ता में बने रहने नहीं देगा। हम जानते हैं कि वे कौन हैं। हम उन पर नज़र बनाए हुए हैं।

वहीं, वेनेजुएला की मौजूदा उपराष्ट्रपति के साथ काम करने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उनसे बात की थी। वह असल में वही करने को तैयार हैं जो हमें जरूरी लगता है।

ट्रंप ने वेनेजुएला पर उठाए कदम को अपने ‘अमेरिका फर्स्ट’ सिद्धांत के मुताबिक बताते हुए कहा कि हम अपने आस-पास अच्छे पड़ोसी चाहते हैं। वेनेजुएला के ऊर्जा स्रोत वैश्विक स्थिरता के लिए बहुत जरूरी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम तेल के बिजनेस में हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों को बड़ी मात्रा में तेल बेचेंगे।

ट्रंप ने लंबे समय तक चलने वाले शासन की चिंताओं को खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि इससे अमेरिका के करदाताओं को कोई नुकसान नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने तेल से होने वाली कमाई का जिक्र किया।

गौरतलब हो, अमेरिका ने लंबे समय से वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर बैन लगाए हैं। साथ ही वहां की मादुरो के नेतृत्व पर भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से वहां की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और बड़े पैमाने पर लोगों ने देश छोड़ा। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग