Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

होशियारपुर : 9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल निकाला गया

16 मई, 2026 08:40 PM

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक मासूम खेलते समय बोरवेल में गिर गया। शाम करीब चार बजे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें पहुंच गईं। वहीं, बच्चे की सुरक्षा को लेकर परिवार के लोग चिंतित नजर आए। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे को करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 12:40 बजे बोरवेल से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चे को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। होशियारपुर की डीसी आशिका जैन के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे यह घटना हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सभी विभागों का योगदान सराहनीय रहा। करीब नौ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया।
बोरवेल में गिरे बच्चे का नाम गुरकरण है। वह अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान पास में खोदे गए गहरे बोरवेल में उसका पैर फिसल गया और वह उसमें गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आखिरकार बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने बचाव दल का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया, “हमारे निर्वाचन क्षेत्र के गांव ‘चक समाना कुल्लियां’ में एक बेहद चिंताजनक घटना घटी, जहां तीन साल का एक मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया था। लेकिन ईश्वर की कृपा और प्रशासन की तत्परता से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल, होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। मैंने डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से सख्त निर्देश दिए हैं कि बच्चे के इलाज में किसी भी तरह की कोई कोताही न बरती जाए और उसे सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। हम बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। मैं उन सभी लोगों और बचाव दल का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस मुश्किल समय में सहयोग दिया।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट