Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

हॉकी में भारत ने बंगलादेश को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

02 अक्टूबर, 2023 04:28 PM

हांगझोउ चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के पुरूष हॉकी पूल ए मुकाबले में सोमवार को भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक बदौलत बंगलादेश को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (दूसरे,चौथे और 32वें मिनट में), मनदीप सिंह (18, 24 और 46वें मिनट में), ललित उपाध्याय (23वें मिनट में), अमित रोहदास (28वें मिनट में), अभिषेक (41वें और 57वें मिनट में), नीलकांत शर्मा (47वें मिनट में), गुरजंत सिंह (56वें मिनट में) में गोल दागे।
वहीं, बंगलादेश की टीम पूरे मुकाबले में एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई।
आत्मविश्वास से लबरेज़ भारतीय टीम ने रोमांचक शुरुआत की। खेल शुरू होने के कुछ समय बाद ही भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और ड्रैग फ्लिक में माहिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2,4वें मिनट में गोल दागे। पहले क्वार्टर में भारत ने 2-0 से बढ़त बनाई।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भी आक्रामकता के साथ हुई और 18वें मिनट में मनदीप सिंह ने मैच का पहला फील्ड गोल करके भारत के स्कोर को 3-0 कर दिया। वहीं, 23वें मिनट में ललित उपाध्याय ने फील्ड गोल करते हुए भारत के लिए चौथा गोल किया।
इसके अगले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और मनदीप सिंह ने पांचवां गोल दागा। 28वें मिनट में अमित रोहदास ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।
भारतीय टीम ने बेहद ही आक्रामक खेल का मुज़ाहिरा किया जिसकी वजह से बंगलादेश के डिफेंस को काफी संघर्ष करना पड़ा। पहले हाफ के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 6-0 से बरकरार रखा। वहीं बंगलादेश ने एक भी गोल नहीं किया।
हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने तीसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा कायम रखा और इस क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए। 32वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अपना तीसरा गोल दागा। इसके बाद अभिषेक ने गोलकीपर को छकाते हुए गोलकर स्कोर 8-0 कर किया।
अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में ही मनदीप ने अपना तीसरा गोल दागा। इसके तुरंत बाद ही नीलकांत शर्मा ने फील्ड गोलकर स्कोर 10-0 कर दिया। फिर गुरजंत सिंह और अभिषेक ने क्रमश: 56 और 57 मिनट में गोल दागे। इसी के साथ भारत ने एकतरफा मुकाबले में बंगलादेश को 12-0 से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
भारत अब अपना सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को खेलेगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से शिकस्त दी थी। वहीं, भारत ने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। इसके बाद सिंगापुर को 16-1 और जापान को 4-2 से मात दी थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए