Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

हॉकी इंडिया लीग को लेकर बड़ी अपडेट, जनवरी में तीन शहरों में खेलें जाएंगे मुकाबले

01 सितंबर, 2025 07:28 PM

हॉकी इंडिया लीग (HIL) का अगला सीजन जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें इस बार लीग के मैच दो नहीं बल्कि तीन अलग-अलग स्थलों पर खेले जाएंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने पुष्टि की है कि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आठ टीमों के साथ पहले की तरह ही जारी रहेगी, जबकि महिला वर्ग में टीमों की संख्या चार से बढ़ाकर छह तक की जा सकती है। हालांकि, इस बार पुरुषों की गोनासिका टीम और महिला वर्ग की मौजूदा चैंपियन ओडिशा वॉरियर्स निजी कारणों से प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं।

कौन-कौन से वेन्यू हो सकते हैं?
दिलीप टिर्की ने बताया कि इन टीमों की जगह नई टीमों की जल्द घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग में कम से कम चार और पुरुष वर्ग में आठ टीमें जरूर रहेंगी। महिला टीमों की संख्या बढ़ाकर छह करने पर विचार जारी है। इस बार लीग के मैच तीन शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें दो पुराने शहरों के साथ एक नया शहर भी शामिल होगा। ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में से किसी एक को चुना जाएगा। वहीं, चंडीगढ़ और मोहाली का नाम भी चर्चा में था, लेकिन जनवरी में कोहरे की समस्या को देखते हुए निर्णय फिलहाल टाल दिया गया है।

दिलीप टिर्की ने यह भी जानकारी दी कि पिछली लीग के सभी खिलाड़ियों का बकाया भुगतान कर दिया गया है। खासकर ओडिशा वॉरियर्स टीम की ओर से भुगतान में हुई देरी को हॉकी इंडिया ने सीधे खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि से समायोजित कर दिया है।

कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी?
अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगी। इस नीलामी में गोनासिका और ओडिशा वॉरियर्स के साथ-साथ अन्य टीमों द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी भी शामिल होंगे। टिर्की ने कहा कि भारत अगले साल होने वाले हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों में अपनी सबसे मजबूत टीमों को उतारेगा। उन्होंने बताया कि एशियाई खेल विश्व कप के लगभग तीन सप्ताह बाद होंगे और टीमों की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी