Monday, October 26, 2026
BREAKING
• सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन • महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़ • गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह • भारतीय साहित्य, संस्कृति और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं महर्षि वाल्मीकि: प्रो. असीम कुमार घोष • अनिल विज ने खड़गे के पुतले का किया दहन, बोले- राजनीति में भाषा और संस्कृति की मर्यादा जरूरी • महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में धान खरीद अभियान तेज, अब तक 30.69 लाख मीट्रिक टन की खरीदः राजेश नागर • 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर • हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार • नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

हिमाचल

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

26 अक्टूबर, 2026 08:34 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपए से 15,000 करोड़ रुपए के निवेश की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि इस निवेश का मुख्य ध्यान महंगे पर्यटन को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विकास और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर होगा।


शिमला जिले के नालदेहरा गोल्फ कोर्स में ‘कोटी गोल्फ कप-2026' के समापन समारोह को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि सरकार राज्य की पर्यटन क्षमताओं को बढ़ाने और बेहतर बुनियादी ढांचे व कनेक्टिविटी से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में 80 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को ट्राफियां प्रदान कीं और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया। सुक्खू ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण पर 3,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा, राज्य में उड़ान संचालन का समर्थन करने के लिए राज्य सरकार‘वायबिलिटी गैप फंडिंग'तंत्र के तहत 35 करोड़ रुपये प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी जिला मुख्यालयों को हेलीपोर्ट सुविधाओं से जोड़ने के लिए काम कर रही है, जबकि वायु सुगमता में सुधार और पर्यटकों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए शिमला से कनेक्टिंग उड़ानें शुरू करने के प्रयास जारी हैं।


पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से बड़े विमानों के संचालन में आसानी होगी, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और राज्यभर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की पहलों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 इको-टूरिज्म स्थलों को लीज पर दिया गया है, जिससे राज्य के खजाने को 22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नालदेहरा गोल्फ कोर्स को राज्य के सबसे दर्शनीय गोल्फ गंतव्यों में से एक बताते हुए सुक्खू ने इसके विकास में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि नालदेहरा गोल्फ कोर्स को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस गोल्फ कोर्स को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है और यह बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गोल्फ कोर्स के विकास के लिए 1.82 करोड़ रुपये दिए हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

Himachal: बिलासपुर के बाद अब सुंदरनगर में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू, CM सुक्खू ने शिमला से किया उद्घाटन

Himachal: बिलासपुर के बाद अब सुंदरनगर में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू, CM सुक्खू ने शिमला से किया उद्घाटन

Shimla: हिमाचल को मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पलायन रोकने को भी प्लान

Shimla: हिमाचल को मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पलायन रोकने को भी प्लान

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी