Monday, October 26, 2026
BREAKING
• सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन • महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़ • गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह • भारतीय साहित्य, संस्कृति और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं महर्षि वाल्मीकि: प्रो. असीम कुमार घोष • अनिल विज ने खड़गे के पुतले का किया दहन, बोले- राजनीति में भाषा और संस्कृति की मर्यादा जरूरी • महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में धान खरीद अभियान तेज, अब तक 30.69 लाख मीट्रिक टन की खरीदः राजेश नागर • 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर • हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार • नशा, रंगदारी और गैंगस्टरवाद से मुक्ति के लिए पंजाब को भाजपा की संकल्पबद्ध सरकार चाहिए: तरुण चुग

हरियाणा

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

26 अक्टूबर, 2026 08:58 PM

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (सीएचजेयू) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर प्रदेश के पत्रकारों के कैशलेस मेडिकल कार्ड जल्दी बनवाए जाने, पत्रकारों की पेंशन में बढ़ोतरी करने, प्रेस मान्यता नियमों व पत्रकार पेंशन नियमों को सरल बनाकर सभी पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने, लघु एवं मीडियम समाचार पत्रों को नियमित रूप से विज्ञापन देने और पत्रकारों की निशुल्क बस सुविधा पर लगी किलोमीटर सीमा हटाने सहित पत्रकारों की अन्य सभी लंबित मांगे भी जल्दी लागू करवाने की मांग की है।


सीएचजेयू के प्रतिनिधिमंडल यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बराड़ व चेयरमैन बलवंत तक्षक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की और पत्रकारों की लंबित मांगों बारे एक ज्ञापन सौंपा। चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (सीएचजेयू) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिए ज्ञापन में कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के पत्रकारों को कर्मचारियों की तरह कैशलैस मेडिकल सुविधा देने का ऐलान किया था। अभी तक इस योजना को लागू नहीं किया गया और पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल कार्ड नहीं मिले हैं।


सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश के सभी पत्रकारों के कैशलेस मेडिकल कार्ड जल्दी जारी करवाए जाएं। सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि सांध्य दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक अखबारों के पत्रकारों को मान्यता कार्ड पहले की तरह जारी करवाए जाए और लघु एवं मीडियम समाचार पत्रों को पहले की तरह नियमित रूप से विज्ञापन दिए जाएं।


यूनियन ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा के पत्रकारों को 15 हजार रुपए महीना पेंशन दी जा रही है। इमरजेंसी दौरान जेल जाने वाले कार्यकर्ताओं, हिंदी आंदोलन में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को हमेशा एक बराबर पेंशन मिलती रही है। कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने इमरजेंसी दौरान यातनाएं झेलने वाले व हिंदी आंदोलन के कार्यकर्ताओं की पेंशन बढ़ा दी गई है। जबकि पत्रकारों की पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। अब हरियाणा के मुकाबले अन्य राज्यों में भी पत्रकारों को हरियाणा से कहीं ज्यादा पेंशन मिल रही है, इसलिए हरियाणा के पत्रकारों की पेंशन में तुरंत बढ़ोतरी की जाए।


सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि पत्रकारों के प्रेस मान्यता नियमों व पत्रकार पेंशन नियमों को सरल बनाया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को मान्यता मिल सके और पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ भी मिल सके। इसके अलावा सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से पत्रकारों की निशुल्क बस सुविधा पर लगी किलोमीटर सीमा हटाने सहित पत्रकारों की अन्य सभी लंबित मांगे भी जल्दी लागू करवाने की मांग की। सीएचजेयू नेताओं ने बताया कि यूनियन प्रतिनिधिमंडल की बातों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेहद ध्यानपूर्वक सुना और मुख्यमंत्री का रुख पत्रकारों की मांगों के प्रति बेहद सकारात्मक था।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

गुरुग्राम की सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करें, नियमित हो पानी का छिड़काव : राव नरबीर सिंह

भारतीय साहित्य, संस्कृति और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं महर्षि वाल्मीकि: प्रो. असीम कुमार घोष

भारतीय साहित्य, संस्कृति और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं महर्षि वाल्मीकि: प्रो. असीम कुमार घोष

अनिल विज ने खड़गे के पुतले का किया दहन, बोले- राजनीति में भाषा और संस्कृति की मर्यादा जरूरी

अनिल विज ने खड़गे के पुतले का किया दहन, बोले- राजनीति में भाषा और संस्कृति की मर्यादा जरूरी

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : नायब सिंह सैनी

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में धान खरीद अभियान तेज, अब तक 30.69 लाख मीट्रिक टन की खरीदः राजेश नागर

हरियाणा में धान खरीद अभियान तेज, अब तक 30.69 लाख मीट्रिक टन की खरीदः राजेश नागर

बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव : प्रो.असीम कुमार घोष

बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव : प्रो.असीम कुमार घोष

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक : सुधीर जैन

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक : सुधीर जैन

मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज

मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज

जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी

जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी