Saturday, October 24, 2026
BREAKING
• क्लैरिटी मेडिकल को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से मिला सम्मान । • पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल • चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे • परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप • पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ • अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी शुरू, होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम! • ड्रग्स तस्करों की खैर नहीं: हरियाणा में रिकॉर्ड जब्ती, 230% बढ़ी संपत्ति अटैचमेंट की रफ्तार • बिजली हड़ताल खत्म कराने में संकटमोचक बने अनिल विज, रात 2 बजे तक चला मंथन; HERC के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी • HTET Biometric Verification: 6 व 7 नवम्बर को होगी HTET-2025 बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अभ्यर्थी ये जरूरी दस्तावेज लाना न भूलें • पटाखों के अस्थायी लाइसेंस लेने वालों के लिए अहम खबर, इस तारीख तक करवा सकते हैं आवेदन

हिमाचल

Shimla: हिमाचल को मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पलायन रोकने को भी प्लान

24 अक्टूबर, 2026 07:57 PM

शिमला : केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के 6 सरकारी मैडीकल कालेजों में 320 नई पीजी मैडीकल सीटों की स्वीकृति और इसके लिए 415 करोड़ रुपए के अनुदान का निर्णय राज्य के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। इस सौगात से हिमाचल को कई प्रमुख लाभ मिलेंगे। इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता होगी। इन नई सीटों के सृजन से सर्जरी, ऑर्थोपैडिक्स, स्त्री रोग, बाल रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डाक्टर तैयार होंगे, जिससे अस्पतालों में स्पैशलिस्ट की कमी दूर होगी। 415 करोड़ रुपए की राशि मिलने से मैडीकल कालेजों में आधुनिक उपकरणों, प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक संसाधनों का आधुनिकीकरण तेजी से हो सकेगा।


हिमाचल से डाक्टरों का पलायन एक बड़ी समस्या हिमाचल प्रदेश में
सरकारी क्षेत्र से डाक्टरों विशेषकर अनुबंध और सेवारत चिकित्सकों के इस्तीफे और अन्य राज्यों या विदेशों की ओर रुख करने की घटनाएं समय-समय पर चिंता का विषय रही हैं। इसके पीछे मुख्य वजहें दुर्गम व ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन कार्य परिस्थितियां, भारी कार्यभार और करियर उन्नति व वित्तीय लाभों में मिलने वाली देरी है। इसके अलावा कई डाक्टर उच्च वेतन पैकेज, बेहतर शोध सुविधाओं और निजी क्षेत्र के अस्पतालों के आकर्षण के चलते सरकारी सेवाएं छोड़ देते हैं। हालांकि, सरकार द्वारा लगातार पद सृजित करने और बॉन्ड शर्तों को कड़ा करने के बावजूद कार्यस्थल पर मिलने वाला मानसिक व शारीरिक तनाव डाक्टरों के पलायन का एक प्रमुख कारण बना हुआ है।


हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से विदेश या निजी अस्पतालों में डाक्टरों के पलायन को लेकर राज्य सरकार या स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई आधिकारिक या निश्चित समग्र आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि चिकित्सा विशेषज्ञों और एसोसिएशन के अनुसार दुर्गम क्षेत्रों में कठिन कार्य परिस्थितियों, भारी कार्यभार, समय पर पदोन्नति न मिलने और आकर्षक वेतन पैकेजों के अभाव के चलते प्रतिवर्ष कुछ डाक्टर सरकारी सेवाएं छोड़कर निजी क्षेत्र या विदेश का रुख करते हैं।


पलायन रोकने को सरकार ने उठाए कई कदम : सिंघमार
स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंघमार ने कहा कि निश्चित रूप से पीजी सीटें बढ़ने से विशेषज्ञ डाक्टर तैयार होंगे, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी और लोगों को घर-द्वार पर ही बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होंगी। बढ़ी हुई सीटों के हिसाब से 4.80 करोड़ रुपए अतिरिक्त भी मुहैया होंगे। उन्होंने कहा कि डाक्टरों के पलायन पर लगाम लगाने के लिए ही प्रदेश सरकार ने सरकारी डाक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में राहत देने जैसे कदम उठाए हैं और इंसैंटिव रिवाइज करने जैसी समस्याओं का समाधान निकाला जा रहा है और विषम परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

Una : CM सुक्खू ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपए से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को दी बधाई

Himachal: बिलासपुर के बाद अब सुंदरनगर में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू, CM सुक्खू ने शिमला से किया उद्घाटन

Himachal: बिलासपुर के बाद अब सुंदरनगर में वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच शुरू, CM सुक्खू ने शिमला से किया उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी

चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता

कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त